फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TET Exam 2021: There will be a ban on smart mobiles and other electronic devices in the examination center

टीईटी परीक्षा 2021 : परीक्षा केंद्र में स्मार्ट फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रहेगा प्रतिबंध 

Thu, 25 Nov 2021 07:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 07:32 PM IST
सार

28 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा। केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही ले जा सकते हैं बिना कैमरे का कीपैड वाला फोन। पहली बार लाइव सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केंद्र पर रखी जाएगी नजर।  

विज्ञापन
TET Exam 2021: There will be a ban on smart mobiles and other electronic devices in the examination center
tet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को लेकर बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने समस्त मंडल और जनपदों के कमिश्नर, जिलाधिकारी, प्रशासनिक अफसर, पुलिस आयुक्त, एसएसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। इस दौरान जनपद वार तैयारियों की समीक्षा के साथ परीक्षा शुचितापूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


पहली बार परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी। राज्य स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। नियंत्रण कक्ष से दी सूचनाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्ट मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। केवल केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बिना कैमरे का कीपैड वाला ही फोन ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन प्रश्नपत्र एवं ओएमआर पत्रक बंडल खोले जाने के दौरान किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैमरा फोन आदि नहीं रहेगा। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित करने अथवा नकल का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साइबर अपराध नियंत्रण कानून के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा 
टीईटी 2021 परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली में 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में 1754 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। पहली में 1291628 और दूसरी पाली में 873553 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कौशाम्बी : टीईटी परीक्षा : छह सेक्टर व दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात
जिले के दस केंद्रों पर 28 नवंबर को टीईटी परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसमें 11,837 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा के लिए डीएम ने छह सेक्टर एवं 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही 23 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।

  उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा प्रदेश भर में 28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) आयोजित कराई जाएगी। जिले की तीनों तहसीलों में परीक्षा के लिए दस केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11,837 युवा परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से 12:30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम सुजीत कुमार ने दोनों पालियों में अलग-अलग व्यवस्था की है।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में एडीएम जयचंद्र पांडेय ने डीआईओएस और केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। बताया गया कि प्रशासन की ओर से पहली पाली की परीक्षा के लिए जिले को छह सेक्टर में बांटकर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 23 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए चार सेक्टर व छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 14 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 

पहली बार होगा परीक्षा का सजीव प्रसारण, देख सकेंगे शासन में बैठे अफसर
टीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की आशंका को देखते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्राधिकारी कार्यालय से जारी नए आदेश के मुताबिक परीक्षा का लाइव प्रसारण कराया जाए। ताकि, परीक्षा का सजीव प्रसारण शासन में बैठे अफसर देख सकें। केंद्रों पर जो कैमरे लगे हुए हैं उन्हें सीधा परीक्षा नियामक प्राधिकारी से जोड़ा जाएगा और वहीं से सभी केंद्रों पर परीक्षा का हाल देखा जाएगा। डीआईओएस एसके मिश्र ने बताया कि यह व्यवस्था पहली बार होगी। डीआईओएस ने इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों के सीसीटीवी कैमरों को एप के माध्यम से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से जोड़े जाने का निर्देश दे दिया है।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा  
श्री दुर्गा देवी इंका. ओसा, मंझनपुर, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट करारी, भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी, बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयांरा, एसएवी इंका. सयांरा, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कशिया ककोढ़ा, मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी कोइलहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed