फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terror funding: Shahrukh most wanted, came to the poultry farm for 13 minutes

terror funding : शाहरुख मोस्ट वांटेड, 13 मिनट के लिए पोल्ट्री फार्म आया था

Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में वह यहां तेरह मिनट तक था। शाहरुख अपने मौसा के यहां फार्म की चॉबी लेने के लिए उतारा था। इसके बाद शाहरुख और उसका दोस्त कार से एक झोला लेकर फार्म के अंदर गए।

विज्ञापन
Terror funding: Shahrukh most wanted, came to the poultry farm for 13 minutes
प्रयागराजके नैैनी में सोमवार की शाम को यही युवक पोल्ट्री फार्म में आया था। इसकी फुटैज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मुट्ठीगंज का शाहरुख अब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बन गया है। शाहरुख के ही पोल्ट्री फार्म में पुलिस ने आईईडी बरामद की है। वह एटीएस के छापा मारने से पहले ही फरार हो गया था। न तो वह मुट्ठीगंज स्थित अपने घर पर मिला न ही किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर। अंतिम बार वह सोमवार को रात करीब साढ़े नौ बजे अपने एक दोस्त के साथ नैनी के डांडी मकसूदाबाद स्थित पोल्ट्री फार्म पहुंचा था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में वह यहां तेरह मिनट तक था। शाहरुख अपने मौसा के यहां फार्म की चॉबी लेने के लिए उतारा था। इसके बाद शाहरुख और उसका दोस्त कार से एक झोला लेकर फार्म के अंदर गए। 13 मिनट बाद दोनों फार्म से खाली झोला लेकर वापस आए। शाहरुख कार में बैठने की जगह पैदल ही आगे बढ़ा। मौसा के यहां फार्म की चाबी देकर कार में बैठकर चला गया। आसपास के लोगों के मुताबिक बीते तीन माह से शाहरुख की गतिविधियां काफी संदिग्ध हो गईं थीं। पहले वह प्रतिदिन आता था।
विज्ञापन


बाद में वह कभी कभार अलग-अलग लड़कों के साथ आने लगा था। कभी कभी कई लड़के वहां आकर पार्टी करते थे। तीन महीने पहले उसने अपने मौसा के परिवार से कहा था कि वह जल्द ही पोल्ट्री फार्म को बंद कर देगा। उसने कोई कारण नहीं बताया था। शाहरुख के पोल्ट्री फार्म से आईईडी मिलने पर एटीएस के साथ जिला पुलिस भी शाहरुख को खोज रही है। मुट्ठीगंज स्थित उसके घर पर परिवार वालों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों से भी शाहरुख के बारे में पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात तक शाहरुख का कुछ पता नहीं चल पाया था। सीसीटीवी फुटेज में सोमवार की रात में शाहरुख के साथ मौजूद युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक जिस कार से शाहरुख पहुंचा था, पुलिस को उसका नंबर मिल गया है। हालांकि इस बारे में अभी कोई भी अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पोल्ट्री फार्म के जिस कमरे से आईईडी बरामद हुई थी, उसे एटीएस ने सील कर दिया है। 

तीन भाइयों में सबसे छोटा है शाहरुख 
पोल्ट्री फार्म संचालक शाहरुख तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता अब्दुल अहद बैंक में कैशियर थे। दो बड़े भाई नौकरी करते हैं। एक दिल्ली में प्राइवेट जॉब में है तो दूसरा दिल्ली में नौकरी करता है। शाहरुख ने पोल्ट्री फार्म को खोलकर वहां धंधा शुरू किया, लेकिन कोरोना के कारण पिछले डेढ़ सालों से धंधा काफी घाटे में चल रहा था। 
 
फार्म के अंदर लगा था सीसीटीवी कैमरा, लेकिन नहीं था कनेक्शन 
नैनी। पोल्ट्री फार्म के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन कनेक्शन कटा हुआ था। कैमरा के अलावा और कुछ नहीं था। उसमें जो मेमोरी कार्ड लगता है, वह भी गायब था।  


जांच करने पहुंची थी एलआईयू की टीम 
एटीएस के छापे के बाद बुधवार को एलआईयू की टीम भी नैनी के डांडी मकसूदाबाद मोहल्ले में पहुंची। टीम ने पोल्ट्री फार्म को देखने के साथ ही वहां आसपास रहने वालों से पूछताछ की। टीम ने शाहरुख के मौसा के परिवार वालों से उसके बारे में पूछताछ की। किस-किस व्यक्ति के घर में शाहरुख का आना जाना था, उन सबके नाम और नंबर टीम ने नोट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed