{"_id":"5a98250f4f1c1b14598b4653","slug":"tention-to-riturn","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर आ तो गए, अब लौटने की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर आ तो गए, अब लौटने की टेंशन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली मनाने के लिए लोग ट्रेनों, बसों एवं अन्य माध्यमों से इलाहाबाद तो पहुंच गए लेकिन अब उनके सामने लौटने की समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल, होली के बाद की सभी तिथियों में इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ का जबरदस्त दबाव है। वापसी भीड़ के चलते रविवार चार मार्च को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। सभी रूटों की प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा हो गई है। कुछ में नो रूम की स्थिति है। लोगों को अब कनफर्म टिकट का इंतजार है। ऐसे में यात्रियों के पास अब सिर्फ तत्काल टिकट का ही विकल्प बचा है।
होली मनाने के बाद रविवार चार मार्च को इस सीजन की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। शायद इसी वजह से इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन के स्लीपर श्रेणी में चार मार्च को प्रतीक्षा सूची 700 के पार पहुंच गई है। इसके पहले शनिवार को भी प्रयागराज में प्रतीक्षा सूची 400 तक पहुंच गई है। कमोवेश यही स्थिति नई दिल्ली जाने वाली 12275 दुरंतो एक्सप्रेस की भी है। दुरंतो में भी रविवार को स्लीपर, थर्ड एसी, एसी टू में लंबी प्रतीक्षा सूची है। नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में भी तीन, चार, पांच एवं छह मार्च को स्लीपर एवं थर्ड एसी में नो रूम हो गया है। यही हाल 12427 रीवा एक्सप्रेस के साथ ही 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की भी है। इन सभी ट्रेनों में अगले कई दिन तक यात्रियों को कंफर्म बर्थ नसीब नहीं होने वाली। दिल्ली रूट पर रेलवे ने डुप्लीकेट प्रयागराज एक्सप्रेस चलाने का ऐलान अभी कुछ दिन पूर्व किया था, लेकिन इसमें भी लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।
होली बाद मुुंबई रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से ठसाठस हैं। इलाहाबाद छिवकी के रास्ते मुंबई जाने वाली 12321 मुंबई मेल में तीन से छह मार्च तक स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची काफी लंबी हो गई है। छिवकी से ही 11094 महानगरी एक्सप्रेस में भी मुंबई के लिए स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची तीन, चार एवं पांच मार्च को क्रमश: 128, 142 एवं 124 पहुंच गई है। महानगरी के थर्ड एसी में भी अगले कई दिनों तक कंफर्म टिकट की गुंजाइश नहीं है। यहीं हाल 11070 तुलसी एक्सप्रेस, 11072 कामायनी एक्सप्रेस, 15018 काशी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी है। आमतौर पर मेरठ जाने वाली 14511 नौचंदी एक्सप्रेस में दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेनों के मुकाबले भीड़ कम रहती है। लेकिन इस सप्ताह इस ट्रेन में लंबी प्रतीक्षा सूची है। नौचंदी एक्सप्रेस के स्लीपर में रविवार को नो रूम हो गया है। इसी तरह पुणे, अहमदाबाद, सूरत के अलावा दक्षिण भारत के चेन्नई, बंगलूरू, त्रिवेंद्रम, रामेश्वरम, सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेनों में होली के कई दिन बाद भी सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेनें भी फुल, अब तत्काल का सहारा
होली के अवसर पर रेलवे द्वारा इस बार तमाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। रविवार चार मार्च को इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन के स्लीपर और एसी टू में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। हालांकि यात्रियों के पास रेलवे की ‘तत्काल’ सेवा का ही विकल्प बचा है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को सुबह सवेरे ही लाइन में लगना पड़ेगा। क्योंकि ‘तत्काल’ सेवा का टिकट संबंधित ट्रेन छूटने के एक दिन पहले ही उपलब्ध होता है। इसके लिए लोग सुबह ही लाइन लगा लेते हैं।
यात्रियों से ठसाठस आई इलाहाबाद आने वाली ट्रेनें
अपनों के साथ होली मनाने के लिए इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनों में यात्रियों की रविवार को खूब भीड़ आई। दिल्ली रूट की ट्रेनें कुछ ज्यादा ही ठसाठस रहीं। सुबह रीवा एक्सप्रेस से इलाहाबाद पहुंचे करेली के प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनका रिजर्वेशन स्लीपर कोच में था, लेकिन आनंद विहार स्टेशन में उमड़ी भीड़ की वजह से वे अपने कोच में बमुश्किल ही घुस सके। अपनी बर्थ भी उन्हें प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों से साझा करनी पड़ी। इसी तरह राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि शिवगंगा एक्सप्रेस में उसका रिजर्वेशन था लेकिन भीड़ की वजह से वह ट्रेन में चढ़ नहीं पाया। बाद में वह रोडवेज की बस से इलाहाबाद तक आया। उधर शाम को इलाहाबाद से वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, फैजाबाद एवं अन्य आसपास के शहरों को जाने वाली बसों में यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ी।