फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tender for Inner Ring Road project opened, 29 companies took part, construction will start from next month.

प्रयागराज : इनर रिंग रोड परियोजना का टेंडर खुला, 29 कंपनियों ने लिया हिस्सा, अगले माह से होगा निर्माण

Sat, 23 Sep 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 05:29 PM IST
सार

शहर के विकास की सबसे अहम परियोजनाओं में शामिल 65 किमी लंबी इनर रिंग रोड का निर्माण महाकुंभ को देखते हुए दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में नैनी में लवायन कला गांव के पास से इस परियोजना की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Tender for Inner Ring Road project opened, 29 companies took part, construction will start from next month.
इनर रिंग रोड प्रयागराज। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 की महात्वाकांक्षी इनर रिंग रोड परियोजना के लिए टेंडर खोल दिया गया है। प्रथम चरण में 30 किमी लंबी इनर रिंग रोड का तीन हिस्सों में निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल, दो हिस्से के काम के लिए कराए गए टेंडर में 29 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। हफ्तेभर में ठेका एजेंसी नियुक्त कर दी जाएगी। 20 अक्तूबर से इस परियोजना के निर्माण का काम आरंभ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शहर के विकास की सबसे अहम परियोजनाओं में शामिल 65 किमी लंबी इनर रिंग रोड का निर्माण महाकुंभ को देखते हुए दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में नैनी में लवायन कला गांव के पास से इस परियोजना की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस परियोजना के प्रथम चरण को तीन भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन


सहसों से ओल्डजीटी रोड तक 15 किमी और इसके बाद वाले हिस्से मेंं 7.50 किमी लंबी इनर रिंग रोड के लिए टेंडर खोला गया है। इसके तीसरे पैकेज में भी 7.50 किमी इनर रिंग रोड का निर्माण होना है। इसका भी टेंडर जल्द कराया जाएगा। प्रथम चरण के इन तीनों हिस्सों के निर्माण की लागत 3033 करोड़ निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नैनी और झूंसी के बीच गंगा पर 3200 मीटर लंबा सेतु भी शामिल है। अगले माह इस परियोजना के निर्माण के लिए एजेंसी के यहां पहुंचने की उम्मीद है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर प्रस्तावित इनर रिंग रोड परियोजना के प्रथम चरण के लिए जिले के 45 गांवों के चार हजार किसानों की 195 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत अधिग्रहीत की गई है।

इनर रिंग रोड परियोजना में प्रभावित होने वाले किसानों के भूमि, भवनों, बगीचों, कुओं के स्वामित्व का मुआवजा जारी कर दिया गया है। रीवा रोड से जीटी रोड पर महुआरी, लवाइन कला होते हुए अंदावा के रास्ते इस रिंग रोड को आगे ले जाकर सहसों में फिर एनएच-2 से मिला दिया जाएगा।

संगमनगरी को जाम से मिलेगी निजात

प्रयागराज। इनर रिंग रोड के बन जाने से महाकुंभ के दौरान कानपुर से मध्य प्रदेश जाने वाले वाहनों को शहर में इंट्री नहीं करनी होगी। वहीं, एमपी से कानपुर या वाराणसी जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। बिना शहर में प्रवेश किए रिंग रोड के रास्ते निकल जाएंगे। इससे शहरियों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा कई जगह एप्रोच मार्ग बनने से जिले के ग्रामीणांचल इलाकों के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। 

अफसरों पर निर्माण जल्द शुरू कराने का दबाव

इस परियोजना को महाकुंभ से पहले पूरा कराने का एनएचएआई पर दबाव है। सके लिए एनएचएआई के अफसरों के साथ महाकुंभ मेला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ब्यूरो

पहले चरण का तीन हिस्सों मेंं निर्माण कराया जाएगा। इसके दो भागों के लिए टेंडर कराया गया है। 20 अक्तूबर तक निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed