फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tender construction of pontoon of Mahakumbh should be opened after taking permission from Election Commisson

प्रयागराज : निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर खोला जाए महाकुंभ के पांटून निर्माण का टेंडर

Fri, 03 May 2024 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 05:42 PM IST
सार

शास्त्री सेतु का निरीक्षण करने के बाद प्रांतीय खंड की सड़कों के निर्माण की समीक्षा भी की। संगम की रेती पर बसने वाले महाकुंभ में गंगा पर बनने वाले 30 पांटून पुलों की तैयारियों का इंजीनियर इन चीफ वीके श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया। वह लाल सड़क पर पांटून निर्माण की साइट पर पहुंचे।

विज्ञापन
Tender construction of pontoon of Mahakumbh should be opened after taking permission from Election Commisson
पांटून पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की परियोजनाओं में गुणवत्ता और मानक को परखने आए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ वीके श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पांटून निर्माण की साइट का हाल देखा। वहां पता चला कि महाकुंभ के क्षेत्रफल विस्तार की वजह से तीन पांटून पुलों का इस्टीमेट बढ़ गया है। इसके लिए टेंडर तो करा लिया गया है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने की वजह से निविदा नहीं खोली जा सकती। इस वजह से काम बंद पड़ा है। इस पर प्रमुख अभियंता ने निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर पांटून निर्माण कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने शास्त्री सेतु का निरीक्षण करने के बाद प्रांतीय खंड की सड़कों के निर्माण की समीक्षा भी की। संगम की रेती पर बसने वाले महाकुंभ में गंगा पर बनने वाले 30 पांटून पुलों की तैयारियों का इंजीनियर इन चीफ वीके श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया। वह लाल सड़क पर पांटून निर्माण की साइट पर पहुंचे। वहां विद्युत यांत्रिक खंड के एक्सईएन और अन्य अभियंताओं ने बताया कि कुल 1645 पांटूनों का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन

इसमें से अब तक 1450 पांटून का निर्माण हो चुका है। 839 पांटून कुंभ मेला डिवीजन को हस्तांतरित भी किए जा चुके हैं। इसी दौरान बताया गया कि क्षेत्रफल विस्तार के हिसाब से तीन पांटूनपुल अतिरिक्त बनाए जाने हैं। इसके लिए 668 अतिरिक्त पांटून का निर्माण कराया जाना है। इसका टेंडर तो करा लिया गया है, लेकिन आचार संहिता की वजह से खोला नहीं जा रहा है।

इस पर प्रमुख अभियंता ने कहा कि इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति ली जाए और काम तत्काल शुरू करा दिया जाए। लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए कुछ विकल्पों को भी सुझाया। प्रमुख अभियंता ने शास्त्री सेतु का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनका कहना था कि शास्त्री सेतु की सभी बेयरिंग की जांच करा ली जाए। खराब बेयरिंग की समय रहते मरम्मत करा ली जाए। एक्सईएन एनके शर्मा ने बताया कि छह मई से बेयरिंग का परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed