फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ten thousand capacity pandal for religion parliament in kumbh mela

धर्म संसद के लिए बन रहा दस हजार क्षमता का पंडाल

Mon, 07 Jan 2019 09:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand capacity pandal for religion parliament in kumbh mela
धर्म संसद - फोटो : amar ujala
कुंभ मेला क्षेत्र में होने वाली विश्व  हिंदू परिषद (विहिप) की धर्म संसद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला क्षेत्र में विहिप के शिविर में दस हजार की क्षमता वाला पंडाल बनाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से कारीगर बुलाए गए हैं। शिविर में पांच हजार लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। पंडाल की निगरानी के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे  भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू  परिषद की धर्म संसद इस बार काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल, पिछले वर्ष ही विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एलान किया था कि कुंभ के दौरान आयोजित धर्म संसद में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि घोषित होगी। 31 जनवरी एवं एक फरवरी को आयोजित विहिप की धर्म संसद में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी शामिल होना तय है।
विज्ञापन


मोहन भागवत ने तो यहां आने की हामी  भी भर दी है। धर्म संसद के लिए विहिप शिविर में जर्मन हैंगर वाला बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। शिविर में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव भी शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए वह भी जल्द पहुुंचेंगे। धर्म संसद के लिए विहिप की ओर से विश्व के 40 देशों में रहने वाले संगठन के पदाधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही कुंभ दर्शन के लिए देश के सभी शहरों में संगठन की ओर से लोगों  को प्रयागराज आने का न्यौता दिया गया है। फिलहाल, शिविर में तकरीबन सौ की संख्या में स्विज कॉटेज, सामान्य कॉटेज, बड़े कॉटेज आदि का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के तमाम प्रांतों  से विहिप पदाधिकारी भी यहां पहुंच कर धर्म संसद की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी एवं अन्य पदाधिकारी धर्म संसद के अलावा शिविर में होने वाले अन्य कार्यक्रमों पर निगाह बनाए हुए हैं। प्रांत संगठन मंत्री के मुताबिक पिछले कुंभ में हुई धर्म संसद में ही पीएम पद का उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस बार राम मंदिर निर्माण की तिथि पूज्य संत घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed