फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager killed brother along with lover and his friend

प्रयागराज : बहन ने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर छोटे भाई को मार डाला, तीनों हिरासत में

Wed, 21 Sep 2022 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 10:55 PM IST
सार

रात करीब 10 बजे बड़े बेटे अनुराग को उसकी बड़ी बहन घर से 20 मीटर दूर बनी मड़ही में लेकर चली गई। रात 12.18 मिनट पर पिता पहुंचा तो बेटा मड़ही से कुछ दूरी पर बेसुध पड़ा मिला। पास में ही बेटी भी बैठी थी।

विज्ञापन
Teenager killed brother along with lover and his friend
Prayagraj News : घटना के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र में 15 वर्षीय बहन ने प्रेमी व उसके दोस्त संग मिलकर छोटे भाई अनुराग यादव (12) को गला घोंटकर मार डाला। उसके संबंध की जानकारी भाई को हो गई थी और उसे डर था कि कहीं वह यह बात माता-पिता को न बता दे। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों नाबालिग हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र के बेंदो गांव में रहने वाले किसान के दो पुत्र व एक पुत्री है। वह घर से 300 मीटर दूर स्थित गांव में ही जौनपुर निवासी एक व्यक्ति की पांच बीघे जमीन की देखरेख करता है। मंगलवार रात पूरा परिवार खेत में लगे ट्यूबेल के पास बने कमरे में था। 

विज्ञापन



रात करीब 10 बजे बड़े बेटे अनुराग को उसकी बड़ी बहन घर से 20 मीटर दूर बनी मड़ही में लेकर चली गई। रात 12.18 मिनट पर पिता पहुंचा तो बेटा मड़ही से कुछ दूरी पर बेसुध पड़ा मिला। पास में ही बेटी भी बैठी थी। पूछने पर बताया कि दो लड़के भाई का गला दबाकर भाग गए। पिता आननफानन में बेटे को लेकर नर्सिंग होम पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात बीतने के बाद बुधवार सुबह पिता ने सूचना दी तो पुलिस आ गई। मृतक के शरीर गले व पीठ पर काले धब्बे के निशान थे। 
विज्ञापन



पूछताछ में बेटी ने बताया कि घर से 500 मीटर दूर रहने वाले प्रेमी व उसके दोस्त ने भाई की हत्या की। इस पर पुलिस दोनों किशोरों से पूछताछ शुरू की तो हकीकत सामने आ गई। इसके बाद तीनों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने हत्या करने की बात कबूली। देर रात पिता ने तहरीर देकर बेटी व उसके प्रेमी व दोस्त पर हत्या का केस दर्ज कराया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी यमुनापार सौरभ  दीक्षित ने बताया कि तीनों आरोपी बृहस्पतिवार को किशोर न्यायालय में पेश किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने कपड़े से मुंह दबाया, दोस्त ने पकड़े थे पैर 
एसपी यमुनापार व सीओ करछना अजीत सिंह चौहान के पूछताछ करने के दौरान तीनों आरोपियों ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। आरोपी बहन ने बताया कि प्रेमी ने उसके भाई के मुंह को रूमाल से दबाया और उसके दोस्त ने पैर पकड़ रखा था। कुछ देर बाद जब वह निर्जीव हो गया तो दोनों भाग निकले। संवाद 


दुधमुंहे भाई की कर चुकी है हत्या 
आरोपी किशोरी दो साल पहले अपने 10 माह के दुधमुंहे भाई की भी हत्या कर चुकी है। लेकिन परिजनों ने इसकी कोई शिकायत पुलिस से नहीं की थी। पिता ने बताया कि पत्नी बच्चे को बेटी की गोद में थमाकर कामकाज में लग गई थी। करीब एक घंटे बाद उसने मां को बताया कि भाई अचानक से कोई हरकत नहीं कर रहा है। परिजनों ने उस समय उसे स्वाभाविक मौत मान लिया था। 

कक्षा सात तक ही पढ़ी है हत्यारोपी 
आरोपी किशोरी की कक्षा सात के बाद पढ़ाई छुड़वा दी गई थी। बताया कि पास गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में वह पढ़ने जाया करती थी। लेकिन अक्सर वह ेघर से निकले और स्कूल न जाकर रास्ते में कहीं रुक जाती थी। वह परीक्षा भी देने नहीं जाती थी और गांव के लड़कों के साथ परीक्षा देने की जगह खेला करती थी। संवाद 


कक्षा नौ के छात्र हैं दोनों आरोपी
मासूम की हत्या करने वाले किशोरी के प्रेमी व उसका दोस्त कक्षा नौ के छात्र है। मंगलवार रात से पहले भी अनुराग अपनी बहन व उसके प्रेमी को कई बार साथ में देख चुका था। अनुराग के कारण वह मिल नहीं पाते थे। 

आसपास के घरों में कर चुकी है चोरी 
मासूम अनुराग की हत्यारोपी बहन अपने घर के आस-पास रहने वालों के यहां कई बार चोरी भी कर चुकी है। अभी कुछ माह पहले पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये में अपना मवेशी बेचा था। घर आने-जाने के दौरान उसने पैसा कहां रखा है, यह देख लिया और मौका पाते ही उसमें से सात हजार रुपये उड़ा दिए थे। दो दिन बाद चोरी की बात सामने आने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने साढ़े छह हजार रुपये वापस किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed