फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenage girl caught at Prayagraj junction has Pakistan connection, RPF and intelligence agencies on alert

UP : प्रयागराज जंक्शन पर पकड़ी गई किशोरी का मिला पाकिस्तान कनेक्शन, आरपीएफ संग खुफिया एजेंसी भी अलर्ट

Sun, 07 Sep 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 12:33 PM IST
सार

Prayagraj News : बिहार से भागकर जा रही किशोरी को दो दिन पहले पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन पर महाबोधि एक्सप्रेस से नीचे उतार लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान पाकिस्तान का नंबर मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ केे होश उड़ गए। पता चला है कि वह पाकिस्तान के दोस्त से इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी। फिलहाल उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Teenage girl caught at Prayagraj junction has Pakistan connection, RPF and intelligence agencies on alert
प्रयागराज जंक्शन पर किशोरी गिरफ्तार। - फोटो : एआई।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर दो दिन पहले पकड़ी गई बिहार की किशोरी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। माेबाइल की जांच में पता चला है कि वह इंस्टाग्राम पर दोस्त बने पाकिस्तान के एक युवक के लगातार संपर्क में थी और उससे न सिर्फ फोन पर बातें बल्कि चैटिंग भी करती थी। इस खुलासे के बाद आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

विज्ञापन


फिलहाल लिखा पढ़ी के बाद किशोरी चाइल्ड लाइन को सौंप दी गई है और सूचना पर उसके परिजन भी प्रयागराज आने के लिए चल दिए हैं। बिहार के नवादा की रहने वाली किशोरी दो दिन पहले जंक्शन पर पकड़ी गई थी। आरपीएफ को हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि एक किशोरी घर से भागकर महाबोधि एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही है।
विज्ञापन


आरपीएफ के एसआई विवेक कुमार,आरती देवी ने ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर किशोरी को पकड़ लिया। उसने बुर्का पहन रखा था। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम-पता बताया। यह भी बताया कि वह घरवालों को बिना बताए दिल्ली जाने के लिए निकली है। उधर फोन से बात करने पर परिजनों ने बताया कि उन्होंने बिहार पुलिस से संपर्क साधा था। बिहार पुलिस ने ही मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर आरपीएफ को सूचना दी कि किशोरी महाबोधि एक्सप्रेस में सवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल हिस्ट्री में पाकिस्तान का नंबर देख पुलिस सन्न

सूत्रों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल की जांच में शनिवार को सनसनीखेज खुलासे हुए। कॉल हिस्ट्री में पाकिस्तानी नंबर देखकर आरपीएफ अफसर स्तब्ध रह गए। इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप चेक करने परपता चला कि वह एक पाकिस्तानी युवक के संपर्क में थी और उससे न सिर्फ फोन पर बातें बल्कि लगातार चैटिंग भी करती थी। पूछताछ में उसने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती पंजाब की एक युवती से हुई और उसने ही उसका संपर्क इंस्टाग्राम पर ही पाकिस्तान के युवक से कराया।

इसके बाद ऑनलाइन चैट होने लगी और फिर मोबाइल नंबर पर भी बातचीत होने लगी। दो दिन पहले इसकी भनक लगने पर परिजनों ने उसे फटकारा तो उसने यह बात पंजाब में रहने वाली युवती को बताई। इस पर युवती ने उसे दिल्ली बुलाया और ऑनलाइन उसका रिजर्वेशन भी कराया। इसके बाद ही वह घर से बिना बताए दिल्ली जाने के लिए निकली थी। पहचान न हो, इसलिए उसने बुर्का भी पहन रखा था। चाइल्ड लाइन ने काउंसलिंग के बाद रिपोर्ट सीडब्ल्यूसी को सौंप दी है।

सीमा पार से मानव तस्करी रैकेट चलने की आशंका

किशोरी का पाक कनेक्शन सामने आने के बाद आरपीएफ के साथ ही जीआरपी और खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि कहीं सीमा पार से भारतीय किशोरियों-युवतियों को बहलाफुसला कर अपने जाल में फंसाने वाला कोई रैकेट तो नहीं संचालित हो रहा। फिलहाल एजेंसियां इसका पता लगाने में जुट गई हैं। जीआरपी अफसरों के साथ ही जिला पुलिस के आला अफसरों को भी प्रकरण की जानकारी दे दी गई है।

 

किशोरी के मोबाइल की जांच में पता चला है कि उसकी कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों पर बातचीत होती थी। उसने बताया है कि इंस्टाग्राम के जरिए वह पाकिस्तान के युवक के संपर्क में थी। विस्तृत जांच पड़ताल जारी है। - अमित मीणा, इंस्पेक्टर आरपीएफ प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed