{"_id":"64b5a48997b9bd13de014256","slug":"team-selected-for-up-state-rifle-shooting-competition-allahabad-news-c-3-1-ald1036-178434-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूपी स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूपी स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
Tue, 18 Jul 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित डॉ. करनी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में आयोजित होने वाली 46वीं यूपी स्टेट पिस्टल-राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्री यूपी स्टेट से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्री यूपी स्टेट इवेंट में प्रयागराज के चयनित सभी खिलाड़ी प्रयाग राइफल शूटिंग एसोसिएशन के सचिव शरद नाथ से तेलियरगंज स्थित जीत स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस टीम का नेतृत्व लक्ष्मी करेंगी। 10 मीटर एयर राइफल इवेंट की टीम में मान चौरसिया, अनुभव, आराध्य सिंह, अभिनव सिंह, प्रमिल सिंह, सानिया, प्रेक्षा सक्सेना, कोमल और सोनिया (आईएसएसएफ) को चयनित किया गया है।
विज्ञापन