फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers without studying science and mathematics, jobs in danger

बिना विज्ञान-गणित बन गए विज्ञान शिक्षक, बर्खास्तगी की लटकी तलवार

Sun, 05 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers without studying science and mathematics, jobs in danger
Teachers without studying science and mathematics, jobs in danger
डॉ. अखिलेश मिश्र
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29,334 विज्ञान-गणित शिक्षकों की भर्ती में स्नातक में बिना गणित अथवा विज्ञान एक विषय के शिक्षक बनने वाले प्रोफेशनल डिग्रीधारकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए से ऐसे विज्ञान-गणित शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है, जिन्होंने बिना विज्ञान अथवा गणित विषय के स्नातक पास करने के बाद भी नौकरी हासिल कर ली है।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पहली बार परिषदीय विद्यालयों के 29,334 विज्ञान-गणित शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर प्रोफेशनल डिग्री धारक अभ्यर्थियों ने बीटीसी और टीईटी पास करके नौकरी हासिल कर ली थी। प्रोफेशनल डिग्री धारकों में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी थे, जिनके पास स्नातक में विज्ञान अथवा गणित एक विषय के रूप में नहीं था। इन अभ्यर्थियों के बारे में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में जब सुनवाई नहीं हुई तो कुछ अभ्यर्थियों ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बेसिक शिक्षा परिषद से ऐसे शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है। फिलहाल विज्ञान-गणित के ये शिक्षक तीन वर्ष से अधिक समय से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार की ओर से 26 दिसंबर को जारी अपने आदेश में प्रदेश के सभी बीएसए से आठ जनवरी तक इस बारे में जानकारी मांगी गई है। परिषद की ओर से पत्र जारी होने के बाद प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों में खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर 29334 विज्ञान-गणित सहायक अध्यापक भर्ती में सभी शिक्षकों के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र की छायाप्रति उपलब्ध कराने को कहा है। इसके आधार पर जांच करके बीएसए अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा परिषद को भेजेंगे। उसी आधार परिषद सुप्रीम कोर्ट में विज्ञान-गणित शिक्षकों के बारे में अपना पक्ष रखेगी। बेसिक शिक्षा परिषद और बीएसए के पत्र के बाद प्रोफेशनल डिग्री के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed