फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers will continue to recruit modified to answer '

शिक्षक भर्ती की जारी होगी संशोधित ‘आंसर की’

Wed, 14 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की संशोधित ‘आंसर  की’ के लिए प्रतियोगी भले ही संघर्षरत हों लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को इसका इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों की आपत्ति के निस्तारण के बाद संशोधित (अंतिम) ‘आंसर की’ जारी करने का निर्णय लिया है। आयोग की बुधवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। सात दिसंबर को हुई पहले चरण की परीक्षा की अंतिम ‘आंसर की’ शनिवार को जारी भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की ओर से वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्नपत्रों का उत्तर जारी किया जाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी जाती है। अभ्यर्थी संशोधित आंसर की जारी करने की भी मांग को लेकर काफी समय से आंदोलनरत हैं। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने कुछ परीक्षाओं का आंसर की जारी किया है लेकिन सभी परीक्षाओं के संशोधित उत्तर का अभ्यर्थियों को अब भी इंतजार है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की इसी मांग को देखते हुए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने संशोधित उत्तर भी जारी करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में आठ विषयों के लिए हुई परीक्षा की बाबत आयोग ने प्रमाण के साथ आपत्ति मांगी थी। तकरीबन सभी विषयों के अभ्यर्थियों ने एक या दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराई है। इस आपत्तियों पर विशेषज्ञों की राय ले ली गई है। अध्यक्ष डॉ.रामवीर सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को बैठक में संशोधित उत्तर घोषित करने का निर्णय लिया गया, जिससे कि अभ्यर्थियों को किसी तरह का संदेश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि अन्य चरणों की परीक्षा का भी ‘आंसर की’ तथा आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित ‘आंसर की’ जारी किया जाएगा। सचिव डॉ.संजय सिंह ने बताया कि पहले चरण की परीक्षा में आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरा डिटेल तैयार किया जा रहा है। संशोधित ‘आंसर की’ शनिवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। यही अंतिम जवाब भी होगा। इस पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सदस्य डॉ.रामेंद्र बाबू चतुर्वेदी, डॉॅ.अनिल कुमार सिंह, डॉ.रूदल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed