फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers' union to protest against waterlogging at CMP today.

Prayagraj News: सीएमपी में जलभराव के खिलाफ आज शिक्षक संघ करेगा आंदोलन

Mon, 24 Aug 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 24 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union to protest against waterlogging at CMP today.
सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में जलभराव की समस्या को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) ने मोर्चा खोलने का निर्णय लिया। शिक्षक संघ ने सोमवार को आंदोलन करने की घोषणा की है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमित्र को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष व पूर्व महापौर जितेंद्र नाथ सिंह भी प्रदर्शन शामिल होंगे।
विज्ञापन


आक्टा के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बारिश के दौरान कॉलेज के दक्षिणी हिस्से में कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित होती है। शिक्षक संघ ने जलभराव के लिए प्राकृतिक जलनिकासी मार्ग में किए गए बदलाव को प्रमुख कारण बताया है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अनुसार कॉलेज के दक्षिण में पहले से मौजूद प्राकृतिक नाले के मूल स्वरूप और प्रवाह में बदलाव किया गया है। पुराने नाले को पाटने के बाद कम चौड़ाई वाले नए नाले का निर्माण किया गया, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी पर्याप्त तेजी से नहीं हो पाती है। नतीजतन पानी कॉलेज परिसर में जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्टा ने मामले को महज जलनिकासी की तकनीकी समस्या न बताते हुए प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही व अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संघ ने मांग की है कि दक्षिणी दिशा में पानी के प्राकृतिक बहाव को बाधित करने वाले निर्माणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुराने प्राकृतिक नाले को उसकी पर्याप्त चौड़ाई में बहाल करने और नियमित सफाई कराने की भी मांग की गई है।

शिक्षक संघ ने यह भी सुझाव दिया है कि नए नालों की व्यवस्था ऐसी की जाए, जिससे कॉलेज परिसर का बारिश का पानी सुगमता से बाहर निकल सके। संघ का कहना है कि स्थायी समाधान नहीं होने तक हर बारिश में हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed