फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers protest in GGIC Katra Prayagraj demanding removal of principal in charge

प्रयागराज : जीजीआईसी कटरा में धरने पर बैठीं शिक्षिकाएं, प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाने की मांग 

Sat, 30 Oct 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest in GGIC Katra Prayagraj demanding removal of principal in charge
Prayagraj News : कटरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्राचार्य के विरोध में धरने पर बैठीं शिक्षिकाएं। - फोटो : प्रयागराज
जीजीआईसी कटरा में निलंबित प्रधानाचार्य को बहाल करने और फिर से प्रभारी प्रधानाचार्य बनाए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद शनिवार को शिक्षिकाएं और कर्मचारी विद्यालय परिसर में धरने पर बैठी रहीं। उनकी मांग है कि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाया जाए। 
विज्ञापन


जीजीआईसी कटरा में सितंबर महीने में प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह शिक्षिका बीना गौतम को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। दो दिन पहले ज्योत्सना सिंह का निलंबन बहाल करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य बना दिया गया। इस बात की जानकारी होने पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य बीना गौतम के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया। शनिवार को विद्यालय खुलने पर सभी शिक्षिकाएं और कर्मचारी परिसर में ही धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि प्रभारी प्रधानाचार्य को तत्काल हटाया जाए। उधर शनिवार दोपहर प्रभारी प्रधानाचार्य विद्यालय पहुंची। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से विद्यालय का प्रभार देने के लिए कहा तो बीना गौतम ने कहा कि अभी तक कोई चार्ज मिला ही नहीं है तो किस बात का चार्ज सौंपे। इसके बाद वह चली गईं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षण कार्य करते हुए शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन किया है। अपनी कक्षा लेने के बाद ही शिक्षिकाएं धरने पर बैठीं। उनका कहना है कि जब प्रभारी प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटाया नहीं जाएगा, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का प्रदर्शन विद्यालय में जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed