फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Vacancy: All vacant posts of teachers will be filled soon, Higher Education Minister gave instructions to the officers

Teacher Vacancy : जल्द भरे जाएं शिक्षकों के सभी रिक्त पद, उच्च शिक्षा मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

Thu, 19 May 2022 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 May 2022 10:35 PM IST
सार

सर्किट हाउस में हुई बैठक में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का शिक्षक भर्ती और नकलविहीन परीक्षा पर विशेष जोर रहा। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया समय से पूरी जाए।

विज्ञापन
Teacher Vacancy: All vacant posts of teachers will be filled soon, Higher Education Minister gave instructions to the officers
Prayagraj News : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त पद जल्द ही भरे जाएंगे। बृहस्पतिवार को प्रयागराज आए उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की 20 मई से शुरू होने जा रहीं वार्षिक परीक्षाओं से पहले कुलपति से नकलविहीन परीक्षा की तैयारियों को लेकर जानकारी ली।

विज्ञापन



सर्किट हाउस में हुई बैठक में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का शिक्षक भर्ती और नकलविहीन परीक्षा पर विशेष जोर रहा। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया समय से पूरी जाए। अफसरों ने मंत्री को बताया कि प्रदेश के अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 918 पदों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 368 पदों की सूचना शासन को भेज दी गई है। जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 368 पदों का अधियाचन भी मिल जाएगा।

विज्ञापन

नकल विहिन परीक्षा के बारे में भी कुलपति से ली जानकारी

साथ ही अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता पुस्तकालय के 106 रिक्त पदों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही अधियाचन भेज दिया जाएगा। मंत्री ने राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह से अलग से मुलाकात कर नकलविहीन परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में भी पूछा। कुलपति ने उन्हें बताया कि नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण परीक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है। परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 


बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक राजीव पांडेय, सहायक निदेशक बीएल शर्मा, डॉ. जय सिंह, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, राज्य विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह मौजूद रहे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी के आवास पर भी गए और उनके पिता का हालचाल पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed