फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher kills innocent children in central school New Kent

केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में शिक्षक ने मासूम बच्चों को पीटा

Fri, 12 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher kills innocent children in central school New Kent
Teacher kills innocent children in central school New Kent
केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक ने बच्चों को लात-घूंसे और डंडे से पीटा
विज्ञापन

क्लास से नदारद रहने की प्रिंसिपल से की गई थी शिकायत
प्रिंसिपल ने कहा, काम पूरा नहीं किया था, इसीलिए शिक्षक हो गए होंगे नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में टीचर की शिकायत करना पांचवीं के बच्चों पर भारी पड़ गई। बच्चों ने प्रिंसिपल के पास शिकायत की थी कि टीचर अक्सर क्लास में नहीं आते। आरोप है कि इसके बाद टीचर ने मासूमों को बेरहमी के साथ लात-घूंसों और डंडे से पीटा। पिटाई से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बारे में पूछने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने पिटाई की बात लगभग स्वीकार करते हुए कहा कि बच्चों ने काम पूरा नहीं किया था, इसीलिए टीचर नाराज हो गए। वहीं, अभिभावकों का कहना है कि वह शिक्षक के लिए खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय में पांचवीं के कई बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद जब घर पहुंचे तो अपने माता-पिता को शरीर पर मिले जख्म दिखाने लगे। बच्चों ने अभिभावकों को बताया कि संगीत के शिक्षक सुमित उनकी बेरहमी से पिटाई की है। इसके बाद जिनके बच्चे पांचवीं में पढ़ते थे, उनके अभिभावकों ने एक-दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी ली। पता चला कि अधिकतर बच्चों को पीटा गया है और इन्हीं में एक छात्र मानस को तो गंभीर चोटें आई हैं। बच्चों ने बताया कि संगीत के शिक्षक सुमित क्लास से अधिकतर गायब रहते हैं। इसी की शिकायत लेकर कई बच्चे प्रिंसिपल के पास गए थे। इसका गुस्सा शिक्षक ने बच्चों की पिटाई कर निकाला। थप्पड़, घूंसे और डंडे से क्लास के कई बच्चों को पीटा गया। इतना कि शरीर पर चोटों के निशान उभर आए। हद तो यह कि स्कूल में बच्चों को बेरहमी से पीटने की खबर प्रबंधन तक को नहीं लगी। जब मामला चर्चा में आया तो प्रिंसिपल को पिटाई की जानकारी मिली। प्रिंसिपल सुचित्रा ने घटना की बाबत बताया कि टीचर की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई थी। बच्चों ने काम पूरा नहीं किया था, इसलिए टीचर नाराज हो गए होंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर अभिभावकों का कहना है कि पढ़ाई की मांग पर पिटाई किया जाना आरटीई के नियमों के खिलाफ है। कहा है कि आरोपी शिक्षक नेता है, इस कारण से प्रधानाचार्या भी उसके खिलाफ कुछ बोलने से बचती हैं। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करते हुए उसके खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed