{"_id":"63179c1f09f37f2c657c857e","slug":"teacher-in-junior-high-schools-42-066-candidates-passed-for-the-post-of-teacher-and-1544-for-the-headmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक सहा. अध्यापक पद पर 42, 066 और प्रधानाध्यापक के लिए 1544 अभ्यर्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक सहा. अध्यापक पद पर 42, 066 और प्रधानाध्यापक के लिए 1544 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Wed, 07 Sep 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Result
- फोटो : Amar Ujala
जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक/ प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 का संशोधित परिणाम मंगलवार देर रात सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी संशोधित परिणाम बुधवार दोपहर बाद से वेबसाइट पर देख सकते हैं। संशोधित परिणाम में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पद पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या घट गई है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक/ प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम 15 नवंबर 2021 को घोषित किया गया था। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में गड़बड़ी
की शिकायत की थी। कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए
थे। कोर्ट ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पुनर्मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद संशोधित परिणाम जारी किया गया।
सहायक अध्यापक पद के लिए 3,35,491 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,71, 071 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं प्रधानाध्यापक पद के लिए कुल 19, 599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 14,931 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
संशोधित परिणाम में सहायक पद के लिए 42,066 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जबकि प्रधानाध्यापक पद पर 1544 को सफल घोषित किया गया है। पूर्व में घोषित किए गए परिणाम में सहायक अध्यापक पद पर 45, 257 यानी (16.69) फीसदी और प्रधानाध्यापक पद पर 1722 (11.53) फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे। परीक्षा परिणाम 30 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।