{"_id":"5d0f80f98ebc3e79fe1c4219","slug":"teacher-disclose-two-kidnappers-name-city-news-ald2475352188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने बयान में दो और अपहर्ताओं के नाम बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने बयान में दो और अपहर्ताओं के नाम बताए
विज्ञापन
शिक्षक ने बयान में बताए दो और अपहर्ताओं के नाम
एक मम्फोर्डगंज, दूसरा जौनपुर में मिला था दो अन्य के साथ
एक करोड़ की फिरौती के लिए अल्लापुर से किया था अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एक करोड़ की फिरौती के लिए शिक्षक के अपहरण के मामले में दो और अपहर्ताओं के नाम सामने आए हैं। कोर्ट के समक्ष हुए बयान के दौरान भुक्तभोगी शिक्षक ने दोनों के नाम बताए। साथ ही यह भी बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मुख्य समेत तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अल्लापुर में किराए पर रहने वाले जगन्नाथपुर, भदोही के अकबाल दास सरोज शिवकुटी स्थित परशुराम माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। आरोप है कि 16 जून को परिचित रवि किशोर बहाने से उन्हें अपने साथ कार में बिठाकर ले गया और फिर अपने साथियों संग मिलकर अपहृत कर घरवालों से एक करोड़ की फिरौती मांगी। पुलिस के दबाव बनाने पर 18 जून की सुबह आरोपी शिक्षक को जौनपुर में मडियाहूं के पास छोड़कर निकल भागे। मामले में उनके बेटे की तहरीर पर रविकिशोर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। इस मामले में शनिवार को शिक्षक ने कोर्ट में पहुंचकर बयान दर्ज कराया। सूत्रों की मानें तो भुक्तभोगी शिक्षक ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से रवि किशोर के अलावा अजीत व राजेश शामिल थे। जिनके पते के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यह भी बताया कि मुख्य आरोपी रविकिशोर उन्हें लेकर पहले मम्फोर्डगंज पहुंचा था जहां अजीत अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिला। इसके बाद जौनपुर पहुंचने पर मोटरसाइकिल से राजेश व उसका एक अज्ञात साथी मिला। पांचों ने उन्हें धमकाया और फिर उनके ही फोन से घरवालों से एक करोड़ की रंगदारी मांगी। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि राजेश व अजीत कहां के रहने वाले हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।
एनबीडब्ल्यू के लिए आज दी जाएगी अर्जी
शिक्षक के अपहरण मामले का मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ने उसके राजापुर स्थित आवास पर पहुंचकर पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पतानहीं चला। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोमवार को आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।