फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TCI Crossing to be redeveloped; bulldozer used against encroachment, 38 shops and houses demolished.

Prayagraj : नया बनेगा टीसीआई चौराहा, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 38 दुकान-मकान ध्वस्त

Thu, 16 Jul 2026 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2026 07:46 PM IST
सार

नैनी में टीसीआई चौराहे के सुंदरीकरण का बड़ा रोड़ा हट गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुधवार सुबह सरकारी भूमि पर काबिज 38 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
TCI Crossing to be redeveloped; bulldozer used against encroachment, 38 shops and houses demolished.
टीसीआई चौराहे पर अतिक्रमण हटाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी में टीसीआई चौराहे के सुंदरीकरण का बड़ा रोड़ा हट गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुधवार सुबह सरकारी भूमि पर काबिज 38 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 2000 वर्ग गज जमीन खाली कराई गई। यहां बड़ा गोल चौराहा बनाया जाएगा। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। चौराहे के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाले भीषण जाम से भविष्य में राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के लिए पीडीए ने मंगलवार रात में ही तैयारी कर ली थी। बुधवार तड़के चार बजे टीमें चौराहे के आसपास पहुंच गईं। उधर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए। भवनों को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया गया। बिजली निगम के कर्मचारियों को बुलाकर लाइट कटवा दी गई। हल्का अंधेरा होने की वजह से लोगों की भीड़ जुट नहीं पाई। इसके बाद एक-एक कर 38 दुकानों-मकानों पर बुलडोजर चल पड़ा। अभियान दोपहर एक बजे तक चला।
विज्ञापन

50 वर्षों से था अतिक्रमण

एक साल पहले दिया गया था नोटिस

टीसीआई चौराहे के आसपास लोग बीते 50 वर्षों से आवास और दुकान बनाकर कब्जा किए हुए थे। 30 लोगों को कब्जा हटाने के लिए एक साल पहले नोटिस दिया गया था। बीते शनिवार को एसडीएम करछना और एसीपी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचा था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध करते हुए एक विधायक के दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया। विरोध के कारण टीम अल्टीमेटम देकर लौट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिकेडिंग होने से स्कूल नहीं जा सके बच्चे

रास्तों में बैरिकेडिंग होने के कारण आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वापस घर जाना पड़ा। महिलाओं के संभावित विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। कार्रवाई वाले स्थान पर आने वाले सभी रास्तों को बंद किया गया था। सुबह आठ बजे के बाद पुरानी जीटी रोड से दो पहिया वाहनों को आने जाने की छूट दी गई।
Trending Videos

इनको जारी किया गया था नोटिस

पीडीए ने कृष्ण डेरी, दीन दयाल, मां शारदा, हर्ष स्टूडियो, द डॉन, हरीश टेंट, गुड़िया देवी, एस एन प्रजापति, राजकुमार भारतीय, शेज ननचु, राजेश कुमार भारतीय, आकाश भारतीय, रामू निषाद, उमेश निषाद हार्डवेयर, बीके इलेक्ट्रिक, आशीष कुमार केसरवानी, ओम फर्नीचर, एसके सैलून, पुरुषोत्तम जनरल स्टोर प्रजापति मेडिकल स्टोर, विंध्यवासिनी पान भंडार, शुभम जनरल स्टोर, निषाद जन सेवा केंद्र, वैष्णो जनरल स्टोर, अनिल पान भंडार, गन्ना भारती, दिनेश जायसवाल, मोहन यादव, रमेश भारतीय, होंडा सर्विस सेंटर, भारतीय गैस चूल्हा को नोटिस दिया था।

एक भूखंड को बचाने का आरोप

कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने पास में रहने वाले एक विधायक पर आरोप लगाया कि उनके कहने पर एक भूखंड, जिसका अधिकांश हिस्सा भी सरकारी भूमि में बना है, उसपर कार्रवाई नहीं की गई। लोग सरकारी भूमि की नाप कराकर उसे मुक्त कराने की मांग कर रहे थे।

सरकारी जमीन पर सभी 38 अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए गए। अतिक्रमण के कारण चौराहे पर अक्सर जाम लगता है। वहां नया और बड़ा चौराहा बनवाया जाएगा। प्रस्तावित चौराहे का डिजाइन तैयार किया जा चुका है। -ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed