फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Target of 26 thousand houses, stuck at 312

26 हजार मकान का लक्ष्य, 312 पर अटके

Thu, 14 Nov 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Target of 26 thousand houses, stuck at 312
26 हजार मकान का लक्ष्य, 312 पर अटके
विज्ञापन

शासन ने पीडीए को दिया है, भवनों के आवंटन को डूडा ने दी है 5000 लाभार्थियों की सूची
प्रयागराज। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये में घर दिए जाने की योजना अभी तक सपना ही है। योजना के तीन साल बाद भी पीडीए एक भी आशियाना किसी को नहीं दे पाया है।
शासन ने पीडीए को इस योजना के तहत 26000 मकान (ईडब्ल्यूएस) बनाने का लक्ष्य दिया है। डूडा ने पांच हजार से अधिक लाभार्थियों की सूची पीडीए को उपलब्ध कराई। काफी खोजबीन के बाद पीडीए के अफसर कालिंदीपुरम में एक खाली जमीन इस योजना के लिए किसी तरह दे पाए। पीडीए कालिंदीपुरम में पीएमएवाई योजना के तहत 312 भवनों का निर्माण करा रहा है। मौके पर निर्माणाधीन योजना में सिर्फ 15 से 20 फीसदी काम ही किया जा सका है। कार्य की धीमी गति के बीच इस योजना के लिए पात्रों से आवेदन मांगे गए। जानकारी के मुताबिक 312 भवनों के लिए 437 लोगों ने आवेदन किए। इसमें कितनों के घर का सपना कब तक पूरा होगा, यह बताने की स्थिति में पीडीए अफसर नहीं हैं।
विज्ञापन

बिल्डर भी बना रहे 697 आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो निजी बिल्डर भी 697 आवासों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें एक बिल्डर 141 तथा दूसरा 556 भवनों के निर्माण की स्वीकृति पर काम करा रहा है। इन भवनों की पूर्णता पर आवंटन पीडीए ही करेगा। इसके लिए अलग से आवेदन मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार लाख में अपना होगा आशियाना
गरीबों को सिर्फ साढे़ चार लाख रुपये में घर मिलेगा। आशियाना अपना बनाने के लिए पात्रों को इस राशि में दो लाख रुपये का अंशदान देना होगा। डेढ़ लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार की तरफ से अनुदान राशि होगी।
खाली है पीडीए का भूमि बैंक
पीडीए ने करीब लंबे अरसे से आवासीय योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का काम नहीं किया है। जहां प्राधिकरण की जमीन है भी वह कानूनी या अवैध कब्जे के पचड़े में फंसी है। शहर, नैनी, झूंसी में जो भूमि पीडीए के स्वामित्व वाली हैं, वहां पहले से योजनाएं प्रस्तावित की जा चुकी हैं। नैनी में हाईटेक सिटी का प्रस्ताव है। इस बीच अफसरों ने जो भूमि पीएमएवाई योजना के लिए देखी वहां तहसील से बताया गया कि वहां चरागाह का प्रस्ताव है। भू उपयोग परिवर्तन के नियमों में उलझने और शासन की कार्रवाई से बचने के लिए फिलहाल कालिंदीपुरम में एक कमरे वाले फ्लैटों का निर्माण शुरू कराया गया है, जिसके पूरा होने में कम से कम 15 महीने लग सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को जल्द भवन आवंटित किए जाएं, इस योजना पर काम तेजी से चल रहा है। भूमि चिह्नित होने में देरी से काम पिछड़ गया। अब निर्माण कराया जा रहा है। जल्द आवंटन प्रक्रिया पूरी कर कब्जा दिया जाएगा।
-एसडी शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed