फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tamil Nadu BJP chief K Annamalai took a dip in Sangam, said- it is a privilege to come to Mahakumbh.

Mahakumbh : तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने संगम में डुबकी लगाई, कहा- महाकुंभ में आना सौभाग्य की बात

Sun, 23 Feb 2025 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 05:02 PM IST
सार

दक्षिण भारत में तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई रविवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई और इसकी फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP chief K Annamalai took a dip in Sangam, said- it is a privilege to come to Mahakumbh.
तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिण भारत में तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई रविवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई और इसकी फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम, महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की सराहना की। 

विज्ञापन


संगम में स्नान के बाद अन्नामलाई ने अरैल स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अन्नामलाई ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया, जो इस पवित्र भूमि पर आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति की प्रतीक के रूप में स्थापित होगा। यह भारत की हरित समृद्ध धार्मिक परंपराओं और पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Nadu BJP chief K Annamalai took a dip in Sangam, said- it is a privilege to come to Mahakumbh.
तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने परमार्थ आश्रम में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। - फोटो : अमर उजाला।

परमार्थ पहुंचकर स्वामी चिदानंद का लिया आशीर्वाद

स्वामी चिदानन्द सरस्वती और डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती के साथ हुई इस मुलाकात में अन्नामलाई  ने इस क्षेत्र की अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना और इस मुलाकात को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि इस पवित्र भूमि की यात्रा को अनमोल अनुभव के रूप में याद किया जाएगा। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्थाए अत्यंत उत्कृष्ट और अद्वितीय हैं, जो लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक सुगम और सुरक्षित अनुभव प्रदान करती हैं। 

Tamil Nadu BJP chief K Annamalai took a dip in Sangam, said- it is a privilege to come to Mahakumbh.
तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने संगम स्नान के बाद पूजा और आरती की। - फोटो : अमर उजाला।

चिदानंद बोले- यह प्रयागराज भौतिक नहीं, आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र

स्वामी जी ने कहा कि प्रयागराज का संगम केवल एक भौतिक स्थल नहीं, बल्कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक है, जहां हर भक्त अपनी आस्था और विश्वास के साथ आकर अपने पापों से मुक्त होने की प्रार्थना करता है। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ के माध्यम से हम सब एकजुट होकर देश और दुनिया में शांति, समृद्धि और एकता की भावना को प्रसारित करने में सफल होंगे।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई ने कहा कि प्रयागराज एक अद्वितीय स्थल है, जो भारत की सभ्यता की शाश्वत आत्मा का प्रतीक है, जो हजारों वर्षों से समृद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र भूमि पर यमुना, गंगा और सरस्वती नदियों से दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed