एक मंच पर देशभर के कलाकारों का हुनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएसए से आईं रेशमा श्रीवास्तव ने राग किरवानी में सितार की धुनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति में उनके साथ तबले पर अनूप बनर्जी ने संगत दी। शालू श्रीवास्तव ने कथक की मुद्राओं से सभी को मोहा। उन्होंने शिव स्तुति ‘आंगिकम, भूवनम वाचिकम’, भाव नृत्य में द्रौपदी चीर हरण, ठुमरी में ‘मेरी सुनो श्याम’ और कथक की पारंपरिक तीन ताल में आमद, थाट, तोड़े परन, तिहाइयां, गत निकास में प्रस्तुति दी।
उनके साथ जकी अहमद गायन, पं. कृष्ण महाराज पढ़ंत, साबिर हुसैन तबला और जनुैद खां ने सारंगी पर संगत देकर आयोजन को और बेहतर बताया। अंजना नाथ ने ‘रतिया हमारी बैरन भई’, ‘श्याम मोरा अब न आये’, ‘राग बसंत में रंग लगा दे मोरे श्याम’, दादरा में ‘पिचकारी ना मारो नंदलाल’ की प्रस्तुति दी। उनके साथ तबले पर प्रभाकर दयाल ने संगत दी। समिति सचिव अरुण कुमार ने सभी कलाकारों को नटराज की मूर्ति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मधुरानी शुक्ला ने किया।