{"_id":"654f3160d1bc95eaa5033e27","slug":"take-special-care-of-your-ears-while-burning-firecrackers-experts-gave-safety-tips-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी : पटाखे जलाते समय अपने कानों का रखें खास ख्याल, विशेषज्ञों ने दिए सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी : पटाखे जलाते समय अपने कानों का रखें खास ख्याल, विशेषज्ञों ने दिए सुरक्षा के टिप्स
Sat, 11 Nov 2023 01:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:16 PM IST
सार
डॉ. राय ने आम लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सावधानी बरतकर पटाखों के शोर से होने वाले बहरेपन से बचा जा सकता है। प्रयास करें कि रस्सी बम जैसे तेज आवाज वाले पटाखे न फोड़ें।
विज्ञापन
ईको फ्रेंडली पटाखे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली पर तेज आवाज वाले पटाखे जलाने को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह रहता है। ऐसे में जरूरी है कि पटाखे जलाते समय सभी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह बातें शुक्रवार को एएमए सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष राय ने कहीं।
विज्ञापन
डॉ. राय ने आम लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सावधानी बरतकर पटाखों के शोर से होने वाले बहरेपन से बचा जा सकता है। प्रयास करें कि रस्सी बम जैसे तेज आवाज वाले पटाखे न फोड़ें। पटाखाें की तेज आवाज के प्रभाव को कम करने के लिए कानों पर हाथ लगा लें या रुई से कान बंद कर लें।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता अग्रवाल ने कहा कि दिवाली पर हर बार ऐसे मामले आते हैं, जिसमें पटाखों से लोगों की आंखों की रोशनी ही चली जाती है। पटाखे जलाते समय आंखों को पहले पूरी तरह से सुरक्षित कर लें। यदि आंखों में कोई बाहरी कण चल गया है तो उसे रगड़ें नहीं बल्कि आंख को साफ पानी से धोएं।
विज्ञापन
यदि बगल में कोई पटाखे जला रहा है या खुद पटाखे जला रहे हैं तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा अवश्य पहनें। पटाखों को छूने के बाद बार-बार उसी हाथ से आंखों को छूने से बचें। इस दौरान एएमए के अध्यक्ष डॉ. कमल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुजीत सिंह, सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता, पीआरओ डॉ. अनूप चौहान आदि मौजूद रहे।