फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tajia came in grip of high tension line 24 people scorched many referred to district hospital

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 24 लोग झुलसे, 13 जिला अस्पताल रेफर

Tue, 09 Aug 2022 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा(प्रयागराज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा(प्रयागराज)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी गिरने से ताजिया के गुंबद में आग लग गई। उधर, ताजिया को पकड़कर चल रहे कई लोग करंट का झटका लगने से नीचे गिर पड़े। कुछ ताजिया के नीचे दब गए और कुछ सड़क से छिटक कर खेत में जा गिरे। इससे अफरातफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से कुल 24 लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Tajia came in grip of high tension line 24 people scorched many referred to district hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम पर थाना क्षेत्र के कनेवरा गांव में निकाला गया ताजिया हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे जुलूस में शामिल 24 लोग झुलस गए। इनमें से गंभीर 13 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य को गांव के ही आसपास के प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार को कनेवरा गांव के ताजियादार मो. सलीम पुत्र ईयाद अली लगभग 150 अकीदतमंदों के साथ चौक से ताजिया उठाकर चिलबिला गांव स्थित करबला के लिए निकले थे। दोपहर लगभग तीन बजे कनेवरा गांव स्थित नहर के पास जुलूस पहुंचा था, तभी ताजिया ऊपर से गुजरी 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।  
विज्ञापन


सूचना पर डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अफसर आ गए। इसके बाद झुलसे लोगों को करीब स्थित अस्पताल भेजवाया गया। इनमें से 13 लोग ऐसे थे जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शाम लगभग सात बजे पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में ताजिया को वापस चौके पर भेजवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग झुलसे
कनेवरा गांव के तालीम, सुहेल, समसुद्दीन, सलमान, शहबाज, इरफान, कैफ, वसीम, रेशमा, हिना, सरताज, खुशबू बेगम, सोनू, अनवरी बेगम, इंद्रजीत, सुनील, मो. सलीम, अनवरी बानो, मो. कैफ, आफीसर, इरफान अली, इरफान, गुलफैन अली व दो अन्य। 


झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इनमें से तालीम, समद अली, सलमान अली, सरताज अली, गुलफाम अली, शहबाज अली, खुशबू, सुनील यादव, सुहेल अली सहित 13 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएमओ भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे हैं और घायलों का उपचार किया है। -संजय कुमार खत्री, डीएम प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed