फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swatantradev Singh said: Hooliganism will not work in Yogiraj, only the welfare of the poor is the resolution

स्वतंत्रदेव सिंह बोले : योगीराज में गुंडागर्दी नहीं चलेगी, सिर्फ गरीबों का कल्याण ही है सरकार का संकल्प

Mon, 17 Apr 2023 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 10:59 PM IST
सार

भाजपा के महापौर प्रत्याशी गणेश केसरवानी (उमेश चंद्र) ने सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्षद उम्मीदवारों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
Swatantradev Singh said: Hooliganism will not work in Yogiraj, only the welfare of the poor is the resolution
महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी के नामांकन में शामिल हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के महापौर प्रत्याशी गणेश केसरवानी (उमेश चंद्र) ने सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्षद उम्मीदवारों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कचहरी टैक्सी स्टैंड के पास हुई सभा में मंत्री स्वतंत्र देव ने माफियाराज को बढ़ावा देने के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। हमारी सरकार व्रत सिर्फ गरीबों का कल्याण करना है।

विज्ञापन

मंत्री ने चुनावी सभा में कहा कि सात साल पहले यूपी में जातिवाद और गुंडागर्दी चरम पर थी। इसे सभी ने देखा है। लेकिन योगी सरकार आने के बाद लोगों की सोच में बदलाव आया है। मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार में बिना किसी बेदबाव के गरीब कल्याण योजना कर लाभ मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले सपा की सरकार में माफिया गरीबों के मकान और जमीन हड़प लिया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाति, वंश परिवारवाद की परंपरा नहीं रही है। इसलिए कि यही पतन का रास्ता है।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि लक्ष्मी हाथी, हाथ और साइकिल पर सवार होकर नहीं आतीं। मां लक्ष्मी कमल के फूल पर सवार होकर आती हैं। प्रयागराज के विकास के लिए कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी को जिताने की उन्होंने अपील की। इस मौके पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed