फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Prasad People demanding Hindu nation are traitors, also commented on Gods and Goddesses

स्वामी प्रसाद के बिगड़े बोल: हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देशद्रोही, देवी-देवताओं पर भी की टिप्पणी

Wed, 15 Nov 2023 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 04:51 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी बच्चे अपनी मां के पेट से ही पैदा होते हैं तो चार हाथों वाली लक्ष्मी, सरस्वती, चार मुख वाले ब्रह्मा कैसे पैदा हो गए। दीपावली के दिन अगर पूजा करनी ही हो तो अपनी पत्नी की पूजा करो, लक्ष्मी की पूजा करने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Swami Prasad People demanding Hindu nation are traitors, also commented on Gods and Goddesses
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत कोरांव के आंबेडकर नगर में बुद्ध भारत एकता संघ की सभा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान देकर हलचल मचा दी है। मौर्य ने कहा कि हिंदू सनातन और हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देशद्रोही हैं। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर भी टिप्पणियां कीं। महात्मा बुद्ध के उस कथन को भी जोड़ा, जिसमें उन्होंने मानव जगत को प्रकाशित करने का आह्वान किया था।

विज्ञापन

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी बच्चे अपनी मां के पेट से ही पैदा होते हैं तो चार हाथों वाली लक्ष्मी, सरस्वती, चार मुख वाले ब्रह्मा कैसे पैदा हो गए। दीपावली के दिन अगर पूजा करनी ही हो तो अपनी पत्नी की पूजा करो, लक्ष्मी की पूजा करने की कोई जरूरत नहीं है। पत्नी ही घर की लक्ष्मी होती है।

विज्ञापन


मैं सदैव दीपावली पर अपनी पत्नी की पूजा करता हूं। जब चार हाथ वाला बच्चा पैदा ही नहीं हुआ तो यह देवी देवता कहां से पैदा हुए।मौर्य ने कहा कि सूर्य, पानी, हवा यही सत्य सनातन है। अग्नि ज्वाला देती है। पढ़े-लिखे लोग आईएएस हो सकते हैं किंतु ज्ञानी नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को बांटा जा रहा है। हिंदू सनातन और हिंदू राष्ट्र की बात करके सत्ता में बैठे लोग देश को बांट रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में सभी लोग एक समान हैं। जिन लोगों का योगदान देश की आजादी में था आज उनका नाम कोई लेने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना के कहने पर नहीं हुआ था बल्कि हिंदू राष्ट्र महासभा के कारण हुआ था। लोग कहते हैं कि राम ने सरयू में समाधि ली थी, लेकिन मैं कहता हूं कि राम की मृत्यु सरयू में डूबने से हुई थी। कृष्ण की मौत एक बहेलिया के हाथों से हुई थी। मौर्य ने सत्ता में बैठे लोगों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा, महंगाई चरम पर है। नौजवानों को लॉलीपॉप दिया जा रहा है। किसान भुखमरी के कगार पर हैं। धान बिचौलिये खा रहे हैं। किसानों को उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा।
 

विशिष्ट अतिथि और मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि जिसका इतिहास नहीं होता वह गुलाम होता है। स्वामी प्रसाद मौर्य के सामाजिक परिवर्तन को रोका जा रहा है। विधायक ने कहा, जैसे राम का सम्मान हो रहा है, वैसे ही महात्मा बुद्ध का भी होना चाहिए। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, धनपत राम मौर्य, अमरनाथ चौधरी, रामकुमार कुशवाहा, डॉ. सुरेश मौर्य, सोमदत्त पटेल, प्रधान सुभाष रविंद्र जैसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पवन सोनकर ने अतिथियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed