फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Prasad Maurya said- BJP government is selling the country, they are not going to do any good to

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- देश को बेच रही भाजपा सरकार, इनसे देश का भला होने वाला नहीं

Thu, 07 Aug 2025 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 03:09 PM IST
सार

यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने का कार्य कर रही है। एयरपोर्ट, एयर इंडिया, ट्रेन, स्टेशन, एलआईसी, रेलवे हर चीज बेची जा रही है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said- BJP government is selling the country, they are not going to do any good to
स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने का कार्य कर रही है। एयरपोर्ट, एयर इंडिया, ट्रेन, स्टेशन, एलआईसी, रेलवे हर चीज बेची जा रही है। देश के करोड़ों नौजवान बेरोजगार होकर घूम रहे हैं। स्वामी प्रसाद बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबी का आलम यह है कि 140 करोड़ में से 80 करोड़ लोगों की जिंदगी पांच किलो अनाज से चल रही है। किसानों का हाल बदहाल है। योगी सरकार को शराब की दुकान खुलवाने से फुर्सत नहीं है। एक तरफ कंपोजिट विद्यालय खुलता है तो दूसरी तरफ मॉडल शॉप और कंपोजिट शराब की दुकान खुल रही है। शराब और स्कूल में कोई अंतर ही नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed