फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Nischalanand Had Jinnah not brought about partition, Pakistan would not have been

स्वामी निश्चलानंद बोले : जिन्ना ने विभाजन न कराया होता तो आज पाक भूखे मरने की कगार पर न होता

Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
सार

गोवर्धनमठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि अगर मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत का विभाजन न कराया होता तो आज पाक में भूखे मरने की स्थिति न होती। उन्होंने कहा कि भारत से अलग होने के कारण ही पाकिस्तान लगातार कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन
Swami Nischalanand Had Jinnah not brought about partition, Pakistan would not have been
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवर्धनमठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि अगर मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत का विभाजन न कराया होता तो आज पाक में भूखे मरने की स्थिति न होती। उन्होंने कहा कि भारत से अलग होने के कारण ही पाकिस्तान लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने रविवार को महाकुंभ के सेक्टर-19 संगम लोअर मार्ग स्थित अपने शिविर में अखंड भारत निर्माण पर किए गए प्रश्न के उत्तर में उक्त बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी इतिहास ही है कि अलग राष्ट्र बनाने के बावजूद जिन्ना की बेटी भारत के मुंबई मेंं ही रहीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे। भारत के लिए खालिस्तान कितनी बड़ी चुनौती है, इस प्रश्न के उत्तर में पुरी शंकराचार्य ने कहा कि यह भारत के कोई चुनौती नहीं है। सिक्खों को अपने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के पांच विभाजन अंदर-अंदर हो चुके हैं लेकिन यह भी मैं साफ कर दूं कि किसी की दाल गलने वाली नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

Swami Nischalanand Had Jinnah not brought about partition, Pakistan would not have been
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विकास के नाम पर विषाक्त वातावरण प्रस्तुत किया जा रहा है। पुरी शंकराचार्य ने आगे कहा कि हर हिंदू परिवार को जगना होगा। हर हिंदू परिवार को अपने धर्म के लिए रोज एक घंटा निकालना होगा। साथ ही प्रतिदिन एक रुपये मठ और मंदिर को शिक्षा व रक्षा का केंद्र बनाने के लिए देना होगा। हर हिंदू सेना हो और हर हिंदू सनातनी हो, इसका प्रकल्प चलाया जाना चाहिए। इस मौके पर शंकराचार्य के निजी सचिव स्वामी श्री निर्विकल्पानंद सरस्वती, प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी, आचार्य विवेक मिश्र वृंदावन, हृषिकेश ब्रम्हचारी, राजेश चैतन्य ब्रम्हचारी आदि मौजूद रहे।

सीएम योगी से हिंदू राष्ट्र अभियान के लिए पुरी शंकराचार्य ने की चर्चा

महाकुंभ मेले में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से भी मुलाकात की। इस दौरान पुरी शंकराचार्य ने सीएम योगी से हिंदू राष्ट्र निर्माण के अभियान को लेकर भी चर्चा की। साथ ही पुरी शंकराचार्य ने महाकुंभ मेले में घूम रहे नकली शंकराचार्यों को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि इन पर पाबंदी लगाया जाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed