फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Narendranand said Bageshwar Dham hypocrite Baba, his condition will be like Nirmal Baba

स्वामी नरेंद्रानंद बोले : बागेश्वर धाम पाखंडी बाबा, निर्मल बाबा जैसा होगा उनका हाल

Sun, 22 Jan 2023 05:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 05:12 AM IST
सार

काशी सुमेरुपीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शनिवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर बागेश्वर धाम के बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों को पाखंड बताया। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र सनातन धर्म को नष्ट करने पर तुले हैं।

विज्ञापन
Swami Narendranand said Bageshwar Dham hypocrite Baba, his condition will be like Nirmal Baba
Magh Mela 2023 : संगम में डुबकी लगाते स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी सुमेरुपीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शनिवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर बागेश्वर धाम के बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों को पाखंड बताया। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र सनातन धर्म को नष्ट करने पर तुले हैं। ऐसे लोगों को प्रश्रय नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देखते रहिए, एक दिन निर्मल बाबा और आसाराम बापू जैसा बागेश्वर धाम बाबा का भी हाल होगा।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर माघ मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर में बातचीत के दौरान सुमेरुपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद ने इन दिनों देश में चमत्कार के जरिए लोगों को ठीक करने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को अंधविश्वासी और पाखंडी बताया।सारी शक्तियों को अपनी मुट्ठी में रखने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम बाबा को उन्होंने सनातन धर्म की छबि धूमिल करने वाला ढोंगी करार दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री का निर्मल बाबा और आसाराम जैसा होगा हाल। धीरेंद्र सनातन धर्म की भावनाओं को अंधविश्वास के जरिए क्षति पहुंचा रहे हैं। राम कथा के दौरान चमत्कार दिखाने वाले धीरेंद्र शास्त्री की सच्चाई जल्दी ही लोगों के सामने आ जाएगी। ऐसे लोगों के कारण ही हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति देश- विदेश में बदनाम हो रही है। सरकार को ऐसे पाखंडी लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि धर्म के प्रति लोगों में आस बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed