फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sushma swaraj demise

गम में डूबे भाजपाई, जगह-जगह हुई प्रार्थना सभा

Thu, 08 Aug 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj demise
Sushma swaraj demise - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भाजपा में जहां बीते दो दिन जश्न का माहौल था तो वहीं मंगलवार की रात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद वहीं भाजपाई गम में डूब गए। बुधवार को हर तरफ सुषमा स्वराज की ही चर्चा होती रही। भाजपा की ओर से तमाम स्थानों पर प्रार्थना सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनसे जुड़े संस्मरण भी भाजपाइयों ने साझा किए।
विज्ञापन

भाजपा महानगर की ओर से सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने सुषमा स्वराज को कुशल राजनीतिज्ञ और श्रेष्ठ वक्ता कहा। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र ने एक संवेदनशील राजनीतिज्ञ और कुशल वक्ता खो दिया है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलतनया श्रीवास्तव, डा. कीर्तिका अग्रवाल आदि ने भी सुषमा स्वराज से जुड़े संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर रणजीत सिंह, हमीदा बानो, शशि वार्ष्णेय, गणेश केसरवानी, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, विक्त्रस्मजीत सिंह भदौरिया, प्रमोद जायसवाल ,आनंद श्रीवास्तव, अंजली गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, कुशाग्र श्रीवास्तव, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, आनंद भवन के समक्ष पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा, देवेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में शोक सभा हुई। इसी क्रम में पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पारेरहाट भवन में पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, मधु चकहा, कृष्णा महाजन, सुरेश शंकर आदि मौजूद रहे। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के मृगेंद्र सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामरक्षा द्विवेदी की अध्यक्षता में भी अलग-अलग शोकसभा हुई। झलवा में भाजपा नेता रामलोचन साहू, दिनेश तिवारी, पवन श्रीवास्तव, ज्ञानबाबू केसरवानी आदि की मौजूदगी में सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed