फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Surya Pratap Shahi hugged after touching the feet of former governor Keshari Nath

जन्मदिन : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ का पैर छूने के बाद सूर्य प्रताप शाही ने लगाया गले

Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने पूर्व राज्यपाल के पैर छूने के बाद उन्हें गले भी लगाया। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से हुए आयोजन में सूर्य प्रताप शाही ने केशरी नाथ के विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। कहा कि उनकी क्षमता, दृढ़ता, लोकप्रियता और पार्टी के लिए किए गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं। 

विज्ञापन
Surya Pratap Shahi hugged after touching the feet of former governor Keshari Nath
Prayagraj News : जन्मदिन पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का स्वागत करते सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का 89वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने पूर्व राज्यपाल के पैर छूने के बाद उन्हें गले भी लगाया। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से हुए आयोजन में सूर्य प्रताप शाही ने केशरी नाथ के विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। कहा कि उनकी क्षमता, दृढ़ता, लोकप्रियता और पार्टी के लिए किए गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं। 

विज्ञापन



इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ ने भी पुराने दिन याद किए। उन्होंने कहा कि  1953 से भारतीय जनसंघ काल से मैंने राजनीति शुरू की, अब वही पार्टी भारतीय जनता पार्टी हो गई है। मुझे अपने नेताओं से जो प्रोत्साहन मिला, वह अद्वितीय रहा है। ईमानदारी से काम जनहित में काम करो, व्यक्तिगत स्वार्थ में काम मत करो। 

विज्ञापन

कहा कि आज की राजनीति उतनी स्वच्छ नहीं है, जितनी पहले हुआ करती थी। उसका अब विकृत रूप सामने आया है। उसमें सुधार की आवश्यकता है। इसके पूर्व तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ माल्यार्पण किया। सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, गणेश केसरवानी, अरविंद त्रिपाठी, विजय वैश्य, अमर वैश्य मुन्ना भइया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्र ने एवं स्वागत भाषण पदुम जायसवाल ने दिया। डीएम संजय कुमार खत्री ने भी पूर्व राज्यपाल को बधाई दी


सुबह से ही घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता 
पूर्व राज्यपाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर सुबह से ही बधाई देने के लिए लोग पहुंचने लगे। इस दौरान उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी एवं बहु कविता यादव त्रिपाठी की मौजूदगी में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. एमजे त्रिपाठी, व्रतशील शर्मा, विजय मिश्र, अवधेश चंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्र समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed