{"_id":"5f3c37f58ebc3e61e34d6689","slug":"suresham-flirting-with-teenager-beaten-up-with-running-brother-to-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सरेशाम छेड़खानी, बचाने दौड़े भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सरेशाम छेड़खानी, बचाने दौड़े भाई को पीटा
Wed, 19 Aug 2020 01:50 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मड़ौका में सोमवार की शाम गांव के ही एक शोहदे ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसे कमरे में खींचकर दुराचार का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर जब किशोरी का भाई बचाने पहुंचा तो शोहदे ने अपने घरवालों के साथ किशोरी और उसके भाई को पीट दिया।
किशोरी ने इस संबंध में नैनी कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। किशोरी के मुताबिक शोहदे ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देने की धमकी दी है।
किशोरी ने बताया कि घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। वह अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी आरोपी युवक आया और उससे छेड़खानी करने लगा। मना करने पर धमकी देते हुए कमरे में घसीटने लगा। शोर मचाया तो किशोरी का भाई दौड़कर आया। उसने बहन को छुड़ाना चाहा तो शोहदा उसे पीटने लगा।
विज्ञापन
तब तक में शोहदे के पक्ष से भी दो-तीन लोग आ गए और उन लोगों ने मिलकर किशोरी और उसके भाई को पीट दिया और धमकी देते हुए चले गए। नैनी पुलिस के अनुसार किशोरी ने गांव के ही मयूर, कल्लू व शाहबाज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है।