High Court : सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने की नौ अधिवक्ताओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की संस्तुति
इनमें प्रशांत कुमार, सैयद कमर हसन रिजवी, मनीष कुमार निगम, मंजीव शुक्ल, अनीश कुमार गुप्ता, नंद प्रभा शुक्ला, अरुण कुमार सिंह देशवाल, क्षितिज शैलेंद्र व विनोद दिवाकर शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने नौ अधिवक्ताओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी है। इनमें प्रशांत कुमार, सैयद कमर हसन रिजवी, मनीष कुमार निगम, मंजीव शुक्ल, अनीश कुमार गुप्ता, नंद प्रभा शुक्ला, अरुण कुमार सिंह देशवाल, क्षितिज शैलेंद्र व विनोद दिवाकर शामिल हैं।
केंद्र सरकार अगर इन सभी नौ जजों की नियुक्ति पर अपनी सहमति देती है तो इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों की संख्या 105 हो जाएगी। हालांकि, इस नियुक्ति के बाद भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों के 55 पद खाली रहेंगे।
न्याय के लिए बार बेंच का सहयोग जरूरी : न्यायमूर्ति उमेशचंद्र शर्मा
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। नई कार्यकारिणी को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति उमेशचंद्र शर्मा ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि न्याय के लिए बार और बेंच का आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। इलाहाबाद के अधिवक्ताओं ने उन्हें हमेशा सहयोग दिया। इस वजह से उनका काम आसान रहा है। इस दौरान उन्होंने अपनी यादों को भी ताजा किया। कहा कि न्यायिक सेवा करते हुए उन्हें तकरीबन 35 साल हो गए। इलाहाबाद में नियुक्ति के दौरान यहां के अधिवक्ताओं के साथ काम करने का बेहतर अनुभव रहा है। राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्ष नारायण शर्मा ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने दिया। संचालन योगेंद्र कुमार पांडेय, प्रकाशचंद्र शुक्ल, आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजय चंद श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।