फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supreme Court advocate's father died of electrocution, revealed during post-mortem

Prayagraj : सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की करंट लगने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा

Mon, 26 Aug 2024 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

बुजुर्ग शनिवार को लोकसेवा आयोग के पास स्थित होटल में संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। रात होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। रविवार दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन
Supreme Court advocate's father died of electrocution, revealed during post-mortem
मौत। - फोटो : ANI

विस्तार

सिविल लाइंस में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के पिता बुजुर्ग गोपाल शांडिल्य (80) की मौत करंट लगने से हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान यह खुलासा हुआ। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उधर, खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

बुजुर्ग शनिवार को लोकसेवा आयोग के पास स्थित होटल में संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। रात होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। रविवार दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान खुलासा हुआ कि करंट लगने से उनकी मौत हुई। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक के बेटे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता चेतन शांडिल्य ने घटना के बाद आशंका जताई थी कि उनके पिता की करंट लगाकर हत्या की गई। उन्होंने कहा था कि संपत्ति के लालच में हत्या की गई। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन कहा था कि वह जल्द ही इस संबंध में विस्तृत खुलासा करेंगे। देर शाम तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि फिलहाल उन्हें पोस्टमार्टम रिपाेर्ट नहीं मिली है। न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी गई है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बुजुर्ग गोपाल शांडिल्य टीबी सप्रू रोड के रहने वाले थे। घर के बगल में ही उनकी एक बेशकीमती जमीन थी, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले बेच दिया था। इसी जमीन पर होटल बना और होटल बनने के बाद से ही वह तीसरे तल पर अकेले ही रहते थे। जबकि पड़ोस में स्थित घर पर उनके बेटे परिवार समेत रहते हैं। शनिवार शाम बुजुर्ग होटल के कमरे में संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। होटल कर्मचारियों व पुलिस का कहना है कि दरवाजा भीतर से बंद था और वीडियोग्राफी के दौरान दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। उधर बेटे का आरोप है कि दरवाजे पर बाहर से ताला लटकाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed