फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   supplements blood pressure, insomnia, sugar medicines are expensive

महंगाई की मार : फार्मेंसी कंपनियों ने बढ़ाए सप्लीमेंट के दाम, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, शुगर की दवाएं महंगी

Sun, 30 Oct 2022 06:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 06:11 AM IST
सार

डेंगू और वायरल से पीड़ित मरीजों के घट रहे प्लेटलेट्स को बढ़ाने का दावा करने वाली कई दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग के कारण फार्मा कंपनियों ने इन सप्लीमेंट दवाओं के दामों में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
supplements blood pressure, insomnia, sugar medicines are expensive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर अब दवाओं के बढ़े दामों का बोझ पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। डेंगू और वायरल के बढ़ते प्रकोप के बीच प्लेटलेट्स की मांग लगातार बनी हुई है। डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवाओं की खरीदारी भी पहले की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। ऐसे में फार्मा कंपनियों ने ऐसी सप्लीमेंट दवाओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिससे प्लेटलेट्स बढ़ने के दावे किए जाते हैं। इससे लोगों को अपनी जेब पहले से अधिक ढीली करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन



डेंगू और वायरल से पीड़ित मरीजों के घट रहे प्लेटलेट्स को बढ़ाने का दावा करने वाली कई दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग के कारण फार्मा कंपनियों ने इन सप्लीमेंट दवाओं के दामों में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। हालत यह है कि प्लेटअप और इस प्रकार की अन्य दवाओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

दवा कारोबारियों के मुताबिक प्लेटलेट्स बढ़ाने में कारगर होम्योपैथी दवा ऑप्टोरियम अप बाजार में उपलब्ध ही नहीं है जबकि इसकी मांग सबसे अधिक है। बाजार में कई कंपनियां पपीता के पत्तों से बनी दवा बना रही हैं। हालांकि इनसे कितना फायदा होता है, इसे कहा नहीं जा सकता है। लेकिन, लोग खुद ही इन दवाओं को खरीदकर इनका उपयोग कर रहे हैं।


वहीं जीवन रक्षक दवाओं और कई बीमारियों में नियमित रूप से लेने वाली दवाओं के दामों में भी पहले की अपेक्षा वृद्धि हुई है। इससे इन दवाओं का सेवन करने वाले लोगों की जेब पहले की अपेक्षा अधिक ढीली हो रही है। दवा कारोबारी भी दवाओं के दाम बढ़ने को लेकर परेशान हैं। फुटकर कारोबारियों का कहना है कि आम लोग दवा लेते समय दाम बढ़ने को लेकर झिकझिक करते हैं।

दवाएं                   पुराना दाम                नया दाम        उपयोग 
एनाप्रिल एचटी        143 रुपये               156 रुपये        ब्लडप्रेशर
मेटोलार एक्सआर      97 रुपये                 107 रुपये      ब्लडप्रेशर
टेल्मा सीएच 40        212 रुपये               233 रुपये      ब्लडप्रेशर, कैलोस्ट्राल
नॉरफ्लाक्स टीजेड       97.72 रुपये           107.48 रुपये   लूज मोशन, यूरिन इंफेक्शन
एमारिल 2 एमजी        191 रुपये              212 रुपये       शुगर
जालफ्रेस 10             142 रुपये             157 रुपये      तनाव, अनिद्रा, बेचैनी, घबराहट



एंटी बॉयोटिक और प्लेटलेट्स की दवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे बाजार में मांग की अपेक्षा उनकी कमी है। वहीं कई अन्य बीमारियों में प्रयोग होने वाली दवाओं के दामों में भी वृद्धि हुई है। - परमजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन (थोक)


एंटी बॉयोटिक की डेंगू में कोई भूमिका नहीं है। उसके बाद भी इस समय पपीते के पत्ते से बनी दवाओं की मांग बढ़ी है। फार्मा कंपनियों ने इनके दाम में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। - लालू मित्तल, अध्यक्ष प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन (फुटकर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed