फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Superstition: Trying to put life in a teenager who died two days ago with the help of occult

अंधविश्वास: सर्पदंश से मृत किशोर का शव दो दिन तक रखकर तंत्र-मंत्र से जिंदा करने की कोशिश, शव से उठी दुर्गंध तो भाग खड़ा हुआ तांत्रिक

Wed, 15 Sep 2021 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 07:17 PM IST
सार

चायल तहसील के बलीपुर टाटा निवासी प्रीतम उर्फ पप्पू सेन गांव के ही चौराहे पर सैलून की दुकान चलाता है। दुकान में उसके साथ उसका 16 वर्षीय बेटा अंकित सेन भी काम करता था।

विज्ञापन
Superstition: Trying to put life in a teenager who died two days ago with the help of occult
Prayagraj News : अंधविश्वास। - फोटो : social media

विस्तार

देश जहां तरक्की की नित्य ऊंचाइयों की बुलंदी छू रहा है, वहीं जिले के लोग अब भी अंधविश्वास के मकड़जाल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां दो दिन पहले सर्पदंश से मृत किशोर के शव को जिंदा करने की आस में उसकी लाश दो दिन तक तमाशा बनी रही।

विज्ञापन


बुधवार को जब शव से दुर्गंध उठने लगी तो परिवार के लोगों ने सारी उम्मीद खो दी। इस बीच झांड़-फूंक के सहारे किशोर को जिंदा करने का दावा करने वाला तांत्रिक मौके से भाग निकला। दोपहर बाद शोकाकुल माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

चायल तहसील के बलीपुर टाटा निवासी प्रीतम उर्फ पप्पू सेन गांव के ही चौराहे पर सैलून की दुकान चलाता है। दुकान में उसके साथ उसका 16 वर्षीय बेटा अंकित सेन भी काम करता था। सोमवार को दुकान बंद करके पिता-पुत्र घर लौटे। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। देर रात अंकित को सर्प ने डंस लिया। जानकारी होने पर अंकित ने शोर मचाया तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

परिजन अंकित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय किसी तांत्रिक के पा ले गए। घरवालों का कहना है कि तांत्रिक ने झांड़-फूंक के सहारे बच्चे को जिंदा करने का दावा किया। इसके बाद परिजन तांत्रिक के कहने पर शव लेकर घर आ गए। यहां उसकी लाश रखकर झाड़फूंक की जाने लगी। बुधवार सुबह तक तांत्रिक ने झाड़फूंक का हवाला देकर अंकित के जिंदा होने की बात कही। इस दौरान शव से दुर्गंध उठने लगी तो वह बाद में चुपके से भाग निकला। घरवालों को जब मौत का यकीन हुआ तो कोहराम मच गया। बुधवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed