फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sunny weather with cloud night temperature rises

बदरी के साथ रहा धूप छांव का मौसम, रात का तापमान बढ़ा

Wed, 13 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
sunny weather with cloud night temperature rises
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक मंगलवार को मौसम ने फिर मनमानी की और दिन भर बदरी के साथ धूप-छांव बनी रही। घुमंतू बादलों ने सूरज का गुमान भी तोड़ा लेकिन चक्रवाती हवाएं जोर नहीं पकड़ पाईं सो आंधी बारिश से राहत मिली। फिलहाल मुसीबत टली नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं ने जोर पकड़ा तो आंधी-बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मंगलवार को बादलों के असर से तापमान परवान नहीं चढ़ सका। अधिकतम तापमान मामूली अंतर के साथ कम होकर 33.9 से 33.5 डिग्री पर आकर टिक गया। वहीं न्यूनतम तापमान ने करीब चार डिग्री की छलांग लगाई। कई दिन बाद रात कुछ ज्यादा ही गर्म और उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में बादलों की नमी उच्चतम स्तर 100 से घटकर 85 प्रतिशत पर आ गई। रात में भी बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी एचएन मिश्रा के मुताबिक आर्द्रता घटने का संकेत है कि रात में तो मौसम स्थिर रहेगा। बुधवार को सुबह बादल धमाचौकड़ी मचाएंगे फिर धूप भी खिलेगी। चक्रवाती हवाओं का साथ आंधी और गरज चमक संग बौछारों से भिगो सकता है, जिसकी संभावना स्थानीय परिवर्तनों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed