{"_id":"5ccdf6c8bdec22076100aa29","slug":"sunny-deol-says-modi-has-come-so-why-has-the-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी देओल बोले, मोदी जीते इसलिए आया हूं प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी देओल बोले, मोदी जीते इसलिए आया हूं प्रयागराज
Sun, 05 May 2019 02:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
sunny deol
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रयागराज आने के बाद एयरपोर्ट पर सनी देओल ने संवाददाताओं से कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव जीते इसलिए वे यहां आए हैं। उन्होंने भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में कहा कि देश के लिए मोदी जरूरी है। इसके पूर्व उन्होंने यह भी कहा कि आज बहुत थका हुआ हूं। मुंह से कुछ ऊटपटांग न बोल दूं इसलिए कुछ मत पूछिए।
कार की छत पर चढ़ गए भाजपा विधायक, नाराज हुई शशि
प्रयागराज। सनी देओल जिस काली मर्सीडीज पर सवार हुए वह भाजपा महानगर की निवर्तमान अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय की थी। सिविल लाइंस आने पर कार की छत पर जब आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार हो गए तो यह देख शशि वार्ष्णेय भड़क गई। उन्होंने कहा कि सनी के साथ सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ही वाहन में रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। कार की छत पर सबसे पहले नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता सवार हुए। इसके बाद विधायक हर्षवर्धन, संजय गुप्ता आदि भी उसमें सवार हो गए।
सनी के आने से पहले भी निकला रोड शो
प्रयागराज। सनी देओल के रोड शो को लेकर आज काफी असमंजस रहा। शाम 5.30 बजे के आसपास सूचना आई कि तबीयत बिगड़ जाने की वजह से वे नहीं आएंगे। सूचना मिलने के बाद इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, केशरी देवी पटेल आदि रोड शो वाले वाहन में सवार हो गए। यह रोड शो एमजी मार्ग, फायर बिग्रेड के रास्ते नवाब युसूफ रोड होता हुआ रॉयल होटल तक गया। इस दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र में जाम लग गया। इससे लोगों को खासी असुविधा हुई।