फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sun set fire, fire in the day

सूरज बना आग का गोला, दिन में बरसी आग

Sat, 25 May 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sun set fire, fire in the day
mausam - फोटो : प्रयागराज
सूरज आग का गोला बना है और जेठ की दोपहरी तप रही है। शुक्रवार को दिन भर आग बरसती रही। चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोग शाम को भी तपिश की आंच से परेशान रहे। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के के कारण अगले दो से चार दिन में मौसम करवट ले सकता है। इस बीच प्री मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

 
बीते सप्ताह दो दिन ऐसे रहे कि प्रयागराज मामूली अंतर के साथ ज्यादा गर्मी वाले जिलों में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं गर्मी हर दिन रिकार्ड बनाने को आतुर दिखी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार बना है। तपन अभी और बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से सरककर 45.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया लेकिन तपिश सताने वाली रही। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से छलांग लगाकर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर जा टिका। नमी का स्तर कुछ ऊपर चढ़ा लेकिन सूखी गर्मी और रात की गर्मी से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


प्रचंड रूप धारण कर रही गर्मी व्यापार पर असर डाल रही है। दोपहर 12 बजे से चार बजे तक सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। ग्राहकी तेज हुई शाम पांच बजे के बाद, फिर देर रात तक लोग रमजान और सहालग की खरीदारी करते रहे। चौक, कटरा, कोठापार्चा जैसे बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक सूर्य का उत्तरायण होना 21 जून तक भीषण गर्मी का एहसास कराएगा। हालात ऐसे हैं कि तापमान 46 पार भी जाएगा। असहनीय गर्मी के बीच में मौसमी चक्रवात प्रीमानसून की फुहारों से भिगो भी सकता है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर 48 से 72 घंटे में कुछ असर दिखा सकता है। भटककर आए बादल टिके तो धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed