फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sun raha hai na tu, ro rahi hun main...

‘सुन रहा है ना तू, रो रही हूं मैं...’

Wed, 24 Feb 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
sun raha hai na tu, ro rahi hun main...

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम ‘त्रिवेणी महोत्सव तरंग-2016’  का आगाज मंगलवार की शाम यमुना रोड स्थित बोट क्लब के मैदान पर हो गया। पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल ने जहां अपने गीतों से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं मुंबई से आए भजन गायक प्रेम प्रकाश दूबे ने लोगों को मुंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इसे सुनने के लिए शहरी बड़ी संख्या में पहुंचे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में मां यमुना की महाआरती के साथ शुरू हुई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एचजी रमेश, न्यायमूर्ति वीके शुक्ला, न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, सेना के मेजर जनरल पीसी थिमैया, मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद हुई आतिशबाजी ने लोगों को चकाचौंध कर दिया। अपने उद्घाटन भाषण में न्यायमूर्ति वीके शुक्ला ने संगम पर विलुप्त सरस्वती की तुलना कार्यक्रम से की। कहा कि गंगा, यमुना तो प्रत्यक्ष हैं। 

विज्ञापन

अब छह दिनों तक कला के माध्यम से सरस्वती भी प्रत्यक्ष रूप से सामने रहेंगी। इसके बाद सुरों से महफिल सजी। मुंबई से आए भजन गायक प्रेम प्रकाश दूबे ने त्रिवेणी वंदना की और महिमा का बखान किया। उन्होंने कई भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल ने अपने गीतों से लोगों को झूमने से मजबूर कर दिया। ‘श्रेया ने सुन रहा है ना तू, रो रही हूं मैं’, ‘तोरा साजन’, ‘बहारा-बहारा हुआ दिल पहली बार रे’, जैसे कई मनमोहक गीतों की प्रस्तुति की। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी और मनीषा दूबे ने किया। इस मौके डीएम संजय कुमार, सीडीओ अटल कुमार राय सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed