{"_id":"6abec9213738aa9d4400f4ac","slug":"sultanpur-khas-road-riddled-with-potholes-villagers-angry-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-20985-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सुलतानपुर खास मार्ग गड्ढे में तब्दील, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सुलतानपुर खास मार्ग गड्ढे में तब्दील, ग्रामीणों में नाराजगी
Fri, 02 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
हरिसेनगंज- गड्ढे में तब्दील सुल्तानपुर खास मार्ग
मऊआइमा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चलने से कस्बे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अवरुद्ध है। ऐसे में छोटे-बड़े सभी वाहन सुल्तानपुर खास गांव के अंदर से होकर गुजरने वाली जिला पंचायत की सड़क से निकल रहे हैं। वाहनों के अंधाधुंध आवागमन से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त गड्ढे में तब्दील हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश में ही पानी भर जाता है, जिससे बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण शशिधर मिश्रा, दीपक मिश्रा और ऋषि प्रजापति ने बताया कि कई बार जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, ऐसे में यही एकमात्र वैकल्पिक रास्ता बचा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।