फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sugar crosses the 60 mark for the first time price up by 15 in three weeks

Prayagraj News: पहली बार चीनी 60 के पार, तीन हफ्ते में 15 रुपये बढ़ी कीमत

Thu, 20 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 20 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sugar crosses the 60 mark for the first time price up by 15 in three weeks
सईद अहमद अंसारी
विज्ञापन

त्योहारों से पहले रसोई का बजट बिगड़ गया है। तीन सप्ताह में थोक बाजार में चीनी 45 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। खुदरा में तो यह 62-65 रुपये तक बिक रही है। चीनी में आई यह 15 रुपये प्रति किलो की बेतहाशा बढ़ोतरी बीते 10 साल में सबसे तेज मानी जा रही है।
मिठाई विक्रेता सुनील गुप्ता व शेरअली ने बताया कि चीनी की लागत बढ़ने से रसगुल्ला, बर्फी और पेड़े 10 से 15 रुपये किलो तक महंगे हो जाएंगे। पिछले साल दिवाली पर 400 रुपये किलो बिकने वाली मिठाई इस बार 450-470 के पार जा सकती है। ग्राहक पहले ही महंगाई से परेशान हैं। इसका असर अब सीधे घरों में भी दिख रहा है।
विज्ञापन

गृहिणी सुनीता, रश्मि व फरीदा बानो आदि ने बताया कि चाय, अचार, मुरब्बा और त्योहारों की मिठाई बनाने में चीनी सबसे ज्यादा लगती है। दो महीने पहले 45 रुपये में मिलने वाली चीनी अब बजट बिगाड़ रही है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलामंत्री गोपाल अग्रवाल ने बताया कि जब तक एथेनॉल नीति और चीनी उत्पादन में संतुलन नहीं बनता, कीमतों में राहत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed