फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suddenly canceled flights to Delhi, Mumbai and Pune

अचानक निरस्त कर दी दिल्ली, मुंबई और पुणे की फ्लाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Suddenly canceled flights to Delhi, Mumbai and Pune
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली ,मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों को निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को झटका दे दिया। इन तीनों ही शहरों को जाने वाली फ्लाइट अचानक निरस्त कर दी गई। तमाम यात्रियों को फ्लाइट निरस्तीकरण की जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही हुई। हालांकि इंडिगो के स्थानीय अफसरों का दावा रहा कि फ्लाइट निरस्तीकरण की सूचना एसएमएस और ईमेल के माध्यम से संबंधित यात्रियों तक समय से पहुंचा दी गई थी।
विज्ञापन
इंडिगो द्वारा इस माह की शुरुआत में ही दिल्ली और पुणे की फ्लाइट शुरू की गई इसका संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। जबकि मुंबई वाली फ्लाइट का संचालन सप्ताह में इंडिगो 3 दिन कर रहा है। शनिवार को पुणे जाने वाली फ्लाइट के यात्री सुबह ही एयरपोर्ट पहुंच गए। तमाम यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही मालूम पड़ा कि आज फ्लाइट निरस्त है। फ्लाइट निरस्त होने से यात्री खासे नाराज भी हुए। उनका कहना था कि कंपनी द्वारा अगर सूचना 1 दिन पहले दे दी जाती तो समस्या ना आती। पुणे फ्लाइट के लिए कुछ यात्री प्रतापगढ़ ,जौनपुर एवं भदोही जिले से भी आए थे। इसके बाद मुंबई वाली फ्लाइट के भी यात्री एयरपोर्ट पहुंचने शुरू हो गए। इन यात्रियों के भी नाराजगी इस बात को लेकर रही कि उन्हें कंपनी द्वारा पूर्व में सूचना क्यों नहीं दी। उधर इंडिगो प्रबंधन द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को बताया गया कि तकनीकी समस्या की वजह से आज दिल्ली ,मुंबई और पुणे की फ्लाइट निरस्त की गई। इस बीच गोरखपुर वाली फ्लाइट भी आज नहीं आई हालांकि इन लोगों द्वारा बताया गया कि इस लाइट का संचालन 27 जून को होना ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed