फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subhash will celebrate at the crossroads this time celebrating independence

सुभाष चौराहे पर मनेगा इस बार आजादी का जश्न

Sun, 11 Aug 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Subhash will celebrate at the crossroads this time celebrating independence
Subhash will celebrate at the crossroads this time celebrating independence
प्रयागराज। जश्न ए आजादी का जश्न इस बार शहरी अमर उजाला के संग मनाएंगे। अमर उजाला की पहल पर 15 अगस्त के मौके पर शहर एकजुट होगा। अमर उजाला की अभिनव पहल ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर के सुभाष चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस आयोजन में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के साथ कई अन्य व्यापारिक संगठन एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ ही यहां सुभाष चौराहे के पास वृहद रक्तदान शिविर भी होगा।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों को लेकर अमर उजाला टीम के साथ सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, रितेश सिंह ने 15 अगस्त को किए जाने वाले झंडारोहण की जगह देखी। बताया कि 15 अगस्त के दिन सुभाष चौराहे पर ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वतंत्रता दिवस पर सुभाष चौराहे पर राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकेंड के लिए हर कोई थम जाएगा। यहां शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, छात्र-छात्राएं और तमाम लोग इस एतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। यहां रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। अमर उजाला के माध्यम से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगोें से इस कार्यक्रम में जुड़ने के साथ ही रक्तदान शिविर को सफल बनाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed