{"_id":"6048df95e0f51c3c2b20ff8d","slug":"sub-inspector-misbehaved-with-a-woman-police-officer-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला थाना प्रभारी से सरेआम दरोगा ने की अभद्रता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना प्रभारी से सरेआम दरोगा ने की अभद्रता, वीडियो वायरल
Thu, 11 Mar 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : महिला इंस्पेक्टर से दरोगा ने जमकर की तू-तू, मैं-मैं।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दिवस पर एक ओर जहां महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से तमाम जतन किए जा रहे थे, वहीं सिविल लाइंस में विभाग के ही दरोगा ने महिला इंस्पेक्टर दीपा सिंह से सरेआम अभद्रता की। किराये के मकान को लेकर हुए हंगामे पर पहुंचा दरोगा पहले तो सरेआम उनसे भिड़ गया और फिर विरोध पर आपा खोते हुए चीखा चिल्लाया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची है।
विज्ञापन
घटना आठ मार्च की दोपहर तीन बजे के करीब की है। महिला थाना प्रभार इंस्पेक्टर दीपा सिंह सिविल लाइंस स्थित अग्निपथ कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार सहित रहती हैं। मकान खाली करने को लेकर कोतवाली निवासी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की रिटायर्ड शिक्षिका मकान मालकिन से उनका पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर वह घर पर नहीं थीं। इसी दौरान मकान मालकिन अपने ड्राइवर के साथ पहुंचीं और मकान खाली करने को कहा। सूचना पर इंस्पेक्टर पहुंचीं जिस पर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। तभी जानकारी पर लोकसेवा आयोग चौकी प्रभारी विनोद कुमार दिनकर वहां पहुंच गए और महिला थाना प्रभारी से ही भिड़ गए।
विज्ञापन
prayagraj news : महिला इंस्पेक्टर से दरोगा ने जमकर की तू-तू, मैं-मैं।
- फोटो : prayagraj
दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो दूसरे दिन वायरल हुआ। सूत्रों का कहना है कि महिला थाना प्रभारी ने मामले की शिकायत डीआईजी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से की है। जिसमें अनुशासनहीनता के साथ ही महिला के प्रति अमार्यदित व्यवहार करने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर मकान मालकिन ने भी महिला थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायती पत्र सिविल लाइंस थाने में देने की बात बताई है, लेकिन सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह चौहान जानकारी से इंकार करते रहे।
तैश में पहुंचा करीब, बोला- कौन हैं आप
करीब डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी महिला थाना प्रभारी पर चीखता-चिल्लाता नजर आ रहा है। शुरुआत में वह चीख-चीखकर बातें करता दिखाई पड़ता है। साथ ही तैश में आकर महिला इंस्पेक्टर के करीब भी पहुंच जाता है। इंस्पेक्टर जब उसे दूर रहकर बात करने को कहती हैं तो वह और आक्रोशित होकर ज्यादा तेज आवाज में बातें करने लगता है। चीखते हुए पहले तो वह यह पूछता है कि आप कौन हैं। इंस्पेक्टर के यह कहने पर कि वह महिला थाने की प्रभारी हैं, चौकी इंचार्ज कहता दिखाई पड़ता है कि आप कुछ नहीं हैं।फरियादी महिला से भी कर चुका है अभद्रता
जिस चौकी प्रभारी पर महिला थाना इंस्पेक्टर से अभद्रता का आरोप लगा है, महिलाओं से अभद्रता के मामले में पहले भी उसका नाम आ चुका है। होलागढ़ थाने में तैनाती के दौरान उसने एक छेड़छाड़ व मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची फरियादी महिला से गालीगलौज की थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उस मामले का महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था जिसके बाद तत्कालीन सीओ अशोक वेंकट के ने उसके खिलाफ जांच की थी।- कोई शिकायत मुझे नहीं मिली है। घटना की जानकारी पर मैंने खुद महिला इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी को बुलाकर पूछताछ की। साथ ही दोनों को चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की जाएगी। -सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी