फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students who took up the desk-chair while leaving hostels, demolition

हॉस्टल छोड़कर जाते समय मेज-कुर्सी उठा ले गए छात्र, तोड़फोड़

Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students who took up the desk-chair while leaving hostels, demolition
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
हाईकोर्ट के आदेश पर छात्रावासों को वॉशआउट करने के अभियान के पांचवें दिन बुधवार को सर पीसी बनर्जी एवं जीएन झा छात्रावास को खाली कराया गया। भारी पुलिस बल के बीच हुई कार्रवाई में पीसीबी के 262 सीटें एवं जीएन झा में कुल 169 सीटें खाली कराई गईं। पीसीबी और जीएन झा दोनों संवेदनशील छात्रावास के रूप में पहले से चिन्हित होने के कारण विवि की ओर से भारी फोर्स की व्यवस्था की गई थी। दोनों छात्रावासों में कमरा छोड़कर जाते समय छात्रों ने मेज-कुर्सी, चौकी में तोड़फोड़ की है। छात्रों ने कमरे में भी तोड़फोड़ की। कुछ छात्र अपने कमरे की मेज-कुर्सी और चौकी भी उठा ले गए।
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो.राम सेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो.आरकेपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पूरे प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सुबह 10 बजे पीसी बनर्जी छात्रावास पर छापा मारा। पीसीबी में कुल 262 सीटें खाली कराई गईं। इसमें चार कमरे सिंगल सीटेड और 130 डबल सीटेड थे, इसके साथ एनेक्सी के 52 कमरे भी खाली कराए गए। प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि हॉस्टल छोड़कर जाते समय छात्रों ने छात्रावास के कमरों में तोड़फोड़ के साथ मेज-कुर्सी और चौकी को भी नुकसान पहुंचाया। कुछ छात्र मेज-कुर्सी और चौकी भी उठा ले गए। विवि की ओर से इसकी जांच की जाएगी कि किस कमरे में क्या टूटा है।
विज्ञापन


पीसीबी खाली करवाने के बाद टीम जीएन झा छात्रावास पहुंची, इस छात्रावास के बारे में पहले से यह चर्चा थी कि यहां से कोई भी छात्र नहीं हटा है, परंतु इविवि की टीम एवं भारी फोर्स के पहुंचने के समय सभी छात्र जा चुके थे, कुछ छात्रों ने कमरे खाली छोड़ दिए थे, लेकिन कुछ छात्रों ने सामान ले जाने के बाद भी कमरे में ताला बंद कर रखा था। विवि की टीम ने इन कमरों का ताला तोड़कर जीएन झा छात्रावास के 12 थ्री सीटेड, छह डबल सीटेड और 121 सिंगल सीटेड कमरे अर्थात कुल 169 सीटों पर ताला बंद करके कब्जा कर लिया। जीएन झा में कई कमरों में तोड़फोड़ के साथ कमरे में मौजूद मेज-कुर्सी और चौकी को नुकसान पहुंचाया गया। प्रॉक्टर के अनुसार इस छात्रावास में छात्रों ने आठ से 10 लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल खाली करके जा रहे छात्रों ने कमरे और उसके बाहर कुलपति प्रो.आरएल हांगलू, प्रॉक्टर प्रो.राम सेवक दुबे एवं रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इन अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।

विवि के सबसे चर्चित छात्रावासों में शामिल पीसी बनर्जी एवं जीएन झा में छात्रों के विरोध की बात सबसे अधिक सामने आ रही थी। इस बात को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में आरएएफ, पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। चार दिन की कार्रवाई को देख विरोध करने का मन बनाए छात्र बिना किसी प्रतिरोध के चले गए।


सोमवार को भारी विरोध के बीच खाली कराए गए हालैंड हाल छात्रावास के कमरा नंबर 70 के ताले को किसी अराजकतत्व ने तोड़ दिया था। छात्रावास के अधीक्षक की ओर से इस बारे में कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

इविवि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को एसएसएल एवं डायमंड जुबली छात्रावास पर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed