फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students who came to take NDA exam drowned in Sangam two friends were rescued by sailors

प्रयागराज : एनडीए की परीक्षा देने आया छात्र संगम में डूबा, दो दोस्तों को नाविकों ने बचाया

Sun, 10 Apr 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 10:10 PM IST
सार

अविरत्न पुत्र बाबूशंकर सिंह मूल रूप से उन्नाव जनपद के गंगा घाट थाना क्षेत्र स्थित दवता गांव का रहने वाला था। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों अंशुल दीक्षित निवासी निर्मल नगर, सहजनी गंगा घाट, उन्नाव और पड़ोस के ही निशांत शर्मा के साथ ट्रेन से भोर में शहर पहुंचे।

विज्ञापन
Students who came to take NDA exam drowned in Sangam two friends were rescued by sailors
demo pic

विस्तार

एनडीए की परीक्षा देने के लिए शहर पहुंचे 17 साल के अविरत्न सिंह की संगम में डूबने से मौत हो गई। परीक्षा से पहले वह सुबह दो दोस्तों संग स्नान करने संगम नोज पर पहुंचा था। नहाते वक्त गहराई में जाने से वह डूब गया जबकि उसकेदोस्तों को नाविकों ने बचा लिया। हादसे की खबर दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन



अविरत्न पुत्र बाबूशंकर सिंह मूल रूप से उन्नाव जनपद के गंगा घाट थाना क्षेत्र स्थित दवता गांव का रहने वाला था। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों अंशुल दीक्षित निवासी निर्मल नगर, सहजनी गंगा घाट, उन्नाव और पड़ोस के ही निशांत शर्मा के साथ ट्रेन से भोर में शहर पहुंचे। तीनों को एनडीए परीक्षा में शामिल होना था और उनका केंद्र नैनी स्थित एक कॉलेज में था।

विज्ञापन

परीक्षा से पहले संगम स्नान के लिए पहुंचे थे तीनों

परीक्षा 10 बजे से थी ऐसे में वह स्नान करने संगम नोज पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाते वक्त पैर फिसलने से अविरत्न गहराई में जाकर डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। इसमें वह भी गहराई में चले गए और पानी में डूबने लगे। तीनों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो नाविकों ने पानी में छलांग लगा दी।


उन्होंने अंशुल, निशांत को निकाल लिया लेकिन अविरत्न देखते ही देखते पानी में समा गया। छात्र के पानी में डूबने की खबर मिली तो दारागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर नोज पर तैनात जल पुलिस के जवान भी तलाश में जुट गए। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे के करीब उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


यह देख उसके दोस्त बिलखने लगे। दोस्तों से नंबर लेकर पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो वह स्तब्ध रह गए। उधर परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवा दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर उन्नाव चले गए।

कहां थे जल पुलिस के जवान?
संगम में छात्र के डूबने की घटना जल पुलिस के जवानों की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर रही है। दरअसल संगम नोज पर जल पुलिस की टुकड़ी स्थायी तौर पर तैनात रहती है। जवान नावों पर मुस्तैद रहते हैं और लोगों को डीप वाटर बैरिकेडिंग से आगे जाने पर रोकते भी हैं।



रविवार को रामनवमी का पर्व था, ऐसे में बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के जुटने की संभावना पहले से थी। जब इस संबध में जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि नहाने उतरे तीनों छात्र पानी में खेल रहे थे और इसी दौरान वह गहराई में चले गए। सवाल यह है कि अगर तीनों छात्र पानी में खेल रहे थे और बीच धारा तक चले गए तो जल पुलिस के जवानों की नजर उन पर क्यों नहीं पड़ी और अगर नजर पड़ी तो उन्हें क्यों नहीं रोका गया।



दो साल पहले भी एक दिन में डूबे थे दो छात्र
परीक्षा देने आए छात्रों के संगम में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। दो साल पहले भी यहां एक ही दिन में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई थी। 2019 में अप्रैल के महीने में ही रीवा निवासी अभिनव पांडेय और मऊ निवासी एक अन्य छात्र की मौत हो गई थी। वह दोनों भी एनडीए की ही परीक्षा देने शहर आए थे लेकिन नहाते वक्त हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed