फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students protest at Vice Chancellor's office, clash with police

इलाहाबाद विवि : कुलपति कार्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 29 Nov 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 12:19 AM IST
सार

विवि प्रशासन उन्हें साजिश के तहत दाखिले से वंचित कर रहा है। इसके विरोध में सोमवार दोपहर लगभग एक अजय यादव दर्जन भर छात्रों के साथ वीसी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
Students protest at Vice Chancellor's office, clash with police
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रनेता अजय यादव सम्राट का दाखिला न किए जाने के विरोध में छात्रों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कुछ छात्र कुलपति की कार के आगे लेट गए। किसी तरह पुलिस ने हटाया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। लगभग दो घंटे तक छात्रों का वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन चला। 

विज्ञापन

छात्रनेता का आरोप है कि प्रवेश परीक्षा में कटऑफ से अधिक अंक पाने के बाद भी विवि प्रशासन जबरन उनको प्रवेश नहीं दे रहा है।


विवि प्रशासन उन्हें साजिश के तहत दाखिले से वंचित कर रहा है। इसके विरोध में सोमवार दोपहर लगभग एक अजय यादव दर्जन भर छात्रों के साथ वीसी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। दोपहर में लगभग दो बजे वीसी कार्यालय से निकलकर जाने लगी तो कई छात्र उनकी कार के आगे लेट गए। इस पर पुलिसकर्मियों ने छात्रों को घसीटकर कि नारे किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद छात्र छात्रसंघ भवन पर आकर अनशन में शामिल हो गए। प्रदर्शन में हरेंद्र यादव, अभिषेक, राहुल सरोज, हितेंद्र पटेल आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed