{"_id":"5e0e2e608ebc3e87f62f6eb4","slug":"students-demonstrated-against-uppsc-chairman-allahabad-news-ald2646203138","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
आयु सीमा में किसी भी तरह की कटौती न करने की मांग
प्रयागराज। प्रतियोगी छात्रों ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार के खिलाफ अपट्रॉन चौराहे से गोविंदपुर तक कैंडल मार्च निकाला। वहीं, छात्रों ने अल्लापुर एवं सलोरी डेलीगेसी में जनसंपर्क भी किया।
प्रतियोगियों ने हाथ में तख्तियां ले रखीं थीं, जिन पर लिखा था कि प्रभात कुमार वापस जाओ, लोक सेवा आयोग प्रयोगशाला नहीं है। छात्रों की मांग है कि यूपीपीएससी की परीक्षाओं में आयु सीमा में किसी तरह की कटौती न हो, प्रारंभिक परीक्षा में 18 गुना परीक्षार्थी उत्तीर्ण हों, किसी परिवर्तन की पूर्व सूचना कम से कम तीन वर्ष पहले दी जाए और पीसीएस मुख्य परीक्षा से हटाए गए विषयों को पुन: शामिल किया जाए। कैंडल मार्च के दौरान छात्रों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। इस दौरान कौशल सिंह, संदीप सिंहख् अमित कुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।