फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students created ruckus in GGIC over taking the cost of examination form more

जीजीआईसी में परीक्षा फार्म का मूल्य अधिक लेने पर छात्रों ने काटा हंगामा

Wed, 08 Sep 2021 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 07:22 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट शहर के 15 राजकीय विद्यालयों में 6 सितंबर से फार्म बांटे जा रहे जा रहे हैं। जीजीआईसी कटरा को भी फार्म वितरण केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को काफी संख्या में अभ्यर्थी फार्म लेने के लिए कतार में लगे थे।

विज्ञापन
Students created ruckus in GGIC over taking the cost of examination form more
जीजीआईसी - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्राइवेट (व्यक्तिगत) फार्म लेने के लिए मंगलवार को जीजीआईसी कटरा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के चलते अफरातफरी मच गई। छात्रों का आरोप था कि फार्म निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर दिया जा रहा है। कतार में लगे लोगों को फार्म न देकर अंदर से फार्म ब्लैक किया जा रहा है। जबकि प्रधानाचार्य ने इन आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि भीड़ अधिक होने और अभ्यर्थियों के हंगामा करने की वजह से अव्यवस्था हुई है। जिसके कारण पुलिस बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट शहर के 15 राजकीय विद्यालयों में 6 सितंबर से फार्म बांटे जा रहे जा रहे हैं। जीजीआईसी कटरा को भी फार्म वितरण केंद्र बनाया गया है।मंगलवार को काफी संख्या में अभ्यर्थी फार्म लेने के लिए कतार में लगे थे। फार्म मिलने में देरी होने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि फार्म अधिक मूल्य पर दिया जा रहा है और कतार में लगे लोगों को फार्म न देकर अंदर से ब्लैक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं जीजीआईसी कटरा की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह का कहना है कि भीड़ अधिक होने और अभ्यर्थियों के शोर शराबा करने के चलते अव्यवस्था हुई है। फार्म अधिक दाम पर देने की बात सरासर गलत है। फार्म लेने के लिए कतार में लगे लोग जबरन हंगामा कर रहे थे। उनसे शांति बनाए रखने की अपील की गई तो कक्ष में घुस आए। जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर फार्म वितरण का काम शुरु हुआ। विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed