{"_id":"62571c74d4f0e15f7a27cd5a","slug":"students-and-shopkeeper-clash-sabotage-over-the-dispute-over-buying-a-cooler-allahabad-news-ald330885258","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कटरा में दुकानदार-छात्रों में सिर फुटव्वल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कटरा में दुकानदार-छात्रों में सिर फुटव्वल, तोड़फोड़
विज्ञापन
कटरा में दुकानदार-छात्रों में सिर फुटव्वल, तोड़फोड़
इलाहाबाद। कटरा में बुधवार की शाम कूलर लेने गए तीन छात्रों और दुकानदारों में झगड़ा हो गया। मारपीट के बीच एक छात्र का सिर फोड़ दिया गया। घटना के बाद वहां दोनों पक्ष बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
गाजीपुर का रहने वाला अभिषेक सिंह बाबा जी बाग कर्नलगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। बुधवार की शाम अभिषेक अपने दोस्तों शुभम और अंकुर सिंह के साथ कटरा में कूलर खरीदने गया था। इसी दौरान अभिषेक और दुकानदार में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार के पक्ष में आस पास के कई दुकानदार और आ गए। छात्रों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। एक छात्र का सिर फूट गया। छात्रों की ओर से भी तमाम लड़के आ गए। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी गई। सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंच गई। अभिषेक सिंह की तहरीर पर दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आदिल और शफीन को हिरासत में ले लिया गया। मारपीट के दौरान कटरा इलाके में अफरातफरी मच गई थी। तमाम दुकानदारों ने दुकानें बंद कर ली थीं। बड़ी संख्या में छात्र जुटने लगे तो पुलिस ने उन्हें किसी तरह हटाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। घायल छात्र का मेडिकल कराके रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।